National Science Day 2020 Theme, Quotes: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (नेशनल साइंस डे) पूरे देश में सभी एजुकेशनल और रिसर्च संस्थानों में व्यापक रूप से मनाया जाता है। समारोह में सार्वजनिक भाषण,रेडियो, टीवी, विज्ञान फिल्में, थीम, लाइव प्रोजेक्ट्स, शोध प्रदर्शन, वाद-विवाद के अलावा और भी कई गतिविधियां शामिल होती हैं। नेशनल साइंस डे हर साल 28 फरवरी को देशभर में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले विज्ञान के महत्व के बारे में एक संदेश फैलाने का होता है। इसके अलावा इस दिन को इसलिए भी मनाया जाता है ताकि लोगों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बारे में जागरूक भी किया जा सके। आइए इस दिन से जुड़ी अन्य बातों के बारे में जानते हैं-

National Science Day का इतिहास: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को सीवी रमन द्वारा रमन इफेक्ट की खोज के लिए मनाया जाता है। 1928 में सी.वी. रमन ने इस रमन इफेक्ट की खोज की थी। इस खोज के कुछ साल बाद उन्हें फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार मिला था। लेकिन रमन के शोध सहयोगियों और छात्रों के बारे में कम ही लोग जानते थे।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day)समारोह मनाने के पीछे का उद्देश्य क्या हैं: यह दिन हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालने के लिए भी मनाया जाता है ताकि मानव कल्याण के लिए विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्धियों और प्रयासों को दिखाया जा सके। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मनाया जाता है।

-विज्ञान के विकास के लिए नई तकनीकों को बनाना और उन्हें लागू करना।
-मानव कल्याण के लिए भी विज्ञान के क्षेत्र में प्रयासों और
उपलब्धियों को समझना और प्रदर्शित करना आवश्यक है।
-उन लोगों के लिए एक अवसर प्रदान करें जो विज्ञान क्षेत्र में
अपना करियर विकसित करना चाहते हैं।
-लोगों को प्रोत्साहित करें और साइंस एंड टेक्नोलॉजी को लोकप्रिय बनाएं।
– लोगों के दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व और इसके
अनुप्रयोग के प्रसार के लिए विकास की गति में तेजी लाने के लिए यह आवश्यक है।

क्या है 2020 नेशनल साइंस डे का थीम: “Women in Science.”

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का प्रमुख समारोह कहां होता है?

– द जायंट मीटरवेव रेडियो टेलिस्कोप (GMRT)lifestyle
– द डिफेंस रिसीव एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO)
– द इंडियन डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
– द काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
– द जवाहर लाल नेहरू प्लैनेटेरियम