National Girl Child Day Speech Essay 2022 Theme History Significance Quotes: प्रत्येक वर्ष जनवरी की 24 तारीख को “राष्ट्रीय बालिका दिवस” के रूप में मानाने का निर्णय लिया गया। हम देख रहे हैं कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, फिर चाहे बात खेल की हो या फिर नौकरी की। इसलिए इस दिन का उद्देश्य लड़कियों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। देश की आजादी के बाद से भारत सरकार ने बेटियों को देश में पहले पायदान पर लाने के लिए कई योजनाएं शुरू की और कानून बनाएं।

सरकार ने उनकी हौसलाअफजाई के लिए कई कार्यक्रम चला रखा है। इसी कड़ी में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। आज इस खास दिन को मनाने की मुख्य वजह देश की बेटियों को सशक्त बनाने के लिए जागरूकता पैदा करना, इसलिए आज हम आपको बेटियों के महत्व को बताने के लिए कुछ स्लोगन और कोट्स शेयर कर रहे हैं जिसके माध्यम से आप National Girl Child day Slogan in Hindi अपने दोस्तों को रिश्तेदारों से साझा कर इस विषय के बारे में उन्हें और अच्छे से बता सकते हैं।

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022 की थीम: हर वर्ष मनाये जाने वाले राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम भी हर साल अलग होती है। बता दें कि बालिका दिवस साल 2021 की थीम ‘डिजिटल पीढ़ी, हमारी पीढ़ी’ थी। वहीं वर्ष 2020 में बालिका दिवस की थीम ‘मेरी आवाज, हमारा समान भविष्य’ थी। जबकि आपको बता दें कि इस वर्ष 2022 को राष्ट्रिय बालिका दिवस की थीम की घोषणा यह लेख लिखे जाने तक नहीं हुई है।

National Girl Child day Slogan in Hindi:
बेटों से भी बेटी भली,
क्यों जन्म से पूर्व उसकी बलि।

हर क्षेत्र में लडंकी आगे,
फिर क्यों हम लड़की से भागें।

दुनिया मे उसे आने तो दो,
चैन से उसको जीने तो दो।
करेगी वो भी ऊँचा नाम,
आएगी दुनिया के काम।।

बेटी कुदरत का उपहार,
नहीं करो उसका तिरस्कार।

जो बेटी को दे पहचान,
माता-पिता वही महान।
जीने का उसको भी अधिकार,
चाहिए उसे थोड़ा सा प्यार।।

जन्म से पहले न उसे मारो,
कभी तो अपने मन में विचारो।
शायद वही बन जाए सहारा,
डूबते को मिल जाए किनारा।।

घर-आंगन का शृंगार है बेटियां,
रिश्तों का आधार है बेटियां।

बेटी नहीं बेटे से कम, भूल जाओ सारे भ्रम!

कमजोरी बेटी में नहीं, बेटी नंबर वन में है।

बेटी को पढ़ाना है, आगे उसे बढ़ाना है।
हरदम उसका साथ देकर, अतंरिक्ष पहुंचाना है।।

कोमल है, कमजोर नहीं तूं,
शक्ति का नाम ही नारी है।
जग को जीवन देने वाली,
मौत भी तुझसे हारी है।।

जब घर में संकट आते हैं,
तब बेटियां ही उससे बचाती हैं।।

न अपनी दुनिया स्वंय मिटाओ,
होश में आओ, बेटी बचाओ।

नजरिए को बदलो, नजारे बदल जायेंगे।
बेटियों को मौका दो, बुराई कम नजर आयेंगे।।