National Anthem Lyrics in Hindi: भारत इस साल अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) मनाने जा रहा है। ऐसे में 15 अगस्त को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
गौरतलब है कि 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल, कॉलेज से लेकर शिक्षण संस्थान, निजी सरकारी कार्यालयों, अस्पताल और हर चौक-चौराहे पर तिरंगा फहराया जाता है। वहीं, तिरंगा फहराने के बाद सबसे पहले राष्ट्रगान गाने का नियम है। ऐसे में अगर इस बार आप भी 79वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने वाले हैं, तो इससे पहले राष्ट्रगान के एक-एक शब्द को सही तरह से याद कर लेना जरूरी हो जाता है।
इसी कड़ी में यहां हम आपको जन गण मन की पूरी लिरिक्स बता रहे हैं, जिसे पढ़कर आप किसी भी तरह की गलती को करने से बच सकते हैं और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शान के साथ राष्ट्रगान गा सकते हैं।
यहां पढ़ें राष्ट्रगान की पूरी लिरिक्स-
जन गण मन अधिनायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा
द्रविड़ उत्कल बंग।
विंध्य हिमाचल यमुना गंगा
उच्छल जलधि तरंग।
तव शुभ नामे जागे
तव शुभ आशीष मागे।
गाहे तव जयगाथा।
जन गण मंगलदायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
जय हे, जय हे, जय हे
जय जय जय जय हे॥
पढ़ें राष्ट्रगान से जुड़ी कुछ जरूरी बातें
- हमारा राष्ट्रगान रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा है। वहीं, सबसे पहले राष्ट्रगान को बांग्ला भाषा में लिखा गया था।
- राष्ट्रगान को हमेशा सावधान की मुद्रा में खड़ा होकर ही गया जाता है और इस दौरान व्यक्ति का सिर ऊंचा रहना चाहिए।
- राष्ट्रगान का उच्चारण सही होना चाहिए, साथ ही इसे 52 सेकेंड की अवधि में ही गाया जाना चाहिए।
- इन सब से अलग बता दें कि राष्ट्रगान के संदर्भ में कुछ नियम भी बनाए गए हैं। भारत के राष्ट्रीय सम्मान निरोधक कानून 1971 की धारा-3 के अनुसार, राष्ट्रगान को जानबूझकर गाने से रोकने या राष्ट्रगान का अपमान करने पर 3 साल तक की कैद हो सकती है, साथ ही जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
भारत का तिरंगा झंडा फहराने के नियम | Flag hoisting rules
झंडा फहराते हुए हमेशा यह बात याद रखें कि यह आयताकार होना चाहिए।
लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 होना चाहिए। यानी लंबाई चौड़ाई से डेढ़ गुना होनी चाहिए।
आपको एक बात बहुत ध्यान देना है कि तिरंगा कभी भी जमीन को नहीं छूना चाहिए।
जब भी झंडा फहराएं इस चीज पर ध्यान दें कि केसरिया रंग हमेशा ऊपर की तरफ रहना चाहिए।
अगर आप तिरंगे के साथ कोई और झंडा फहरा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि दूसरा झंडा राष्ट्रीय ध्वज से बड़ा या उसके बराबर नहीं होना चाहिए।
ध्यान रखें कि झंडे पर कुछ भी लिखना गलत होता है। इसको पानी में नहीं डुबाना चाहिए और उस
बिना सरकारी आदेश के झंडे को आधा झुकाकर नहीं फहराना चाहिए।