Babita Ji Aka Munmun Dutta: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सभी किरदारों को दर्शकों का बहुत प्यार मिलता है। खासतौर पर बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता के साथ जेठालाल की केमेस्ट्री को खासा पसंद किया जाता है। उनका किरदार काफी दिलचस्प है शो के जेठालाल यानी दिलीप जोशी उनके आस-पास घूमते रहते हैं। खबरों के मुताबिक मुनमुन दत्ता के परिवार के सदस्य उन्हें पत्रकार या सिंगर बनाना चाहते थे, लेकिन उनके भाग्य में कुछ और ही लिखा हुआ था।

शो से मिली पहचान – मुनमुन दत्ता ने एक्टिंग और मॉडलिंग में अपना करियर आजमाया है। मुनमुन शो में जितनी स्टाइलिश नजर आती हैं, रियल लाइफ में उससे कहीं ज्यादा फैशनेबल भी हैं। 2008 में उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता जी का रोल निभाने का ऑफर मिला। वो शो की शुरुआत से ही इस शो का हिस्सा रही हैं। इसी शो से उन्हें टेलीविजन इंडस्ट्री में खास पहचान मिली।

2004 में की थी करियर की शुरुआत – मुनमुन ने पुणे में रहते हुए मॉडलिंग की है। मीडिया रिपोर्टस में बताया जाता है कि उन्हें मॉडलिंग में खूब सफलता मिली लेकिन वो अपने करियर पर यहीं फुल स्टॉप नहीं लगाना चाहती थीं इसलिए उन्होंने मुम्बई आने का फैसला किया। मुम्बई आकर मुनमुन ने ज़ी टीवी के शो ‘हम सब बाराती’ के लिए ऑडिशन दिया और इस शो का हिस्सा बन गई। फिर 2008 में उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ज्वॉइन किया।

बड़े पर्दे पर भी आई हैं नजर – छोटे पर्दे पर अपनी खूबसूरती और एक्टिंग स्किल के लिए चर्चित मुनमुन बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं। ‘मुंबई एक्सप्रेस’ नामक फिल्म में मुनमुन में हासन का रोल निभाया था। वो अब तक मनीषा कोइराला, पूजा भट्ट, डीनो मोरिया और गुलशन ग्रोवर के साथ काम कर चुकी हैं। 2006 में वो ‘हॉलिडे’ नामक मूवी में भी दिखी थीं।

एक दिन की कितनी लेती हैं फीस – तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार दर्शकों को बहुत पसंद है। इसी के साथ वो इस शो का ऐसा हिस्सा बन गई हैं जिसे कभी अलग नहीं किया जा सकता है। खबरों के मुताबिक आपको बता दें कि वो इस शो में एक दिन शूटिंग करने के 35 से 50 हजार तक लेती हैं।