Mukesh Ambani Younger Son: रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं। उनकी पत्नी नीता अंबानी और बच्चे भी हमेशा मीडिया की नजरों में रहते हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के तीन बच्चे आकाश, ईशा और अनंत काफी लग्जरियस जिंदगी जीते हैं। बड़े बेटे आकाश जहां शादीशुदा हैं, वहीं अनंत की शादी अभी नहीं हुई है।

चमत्कार से कम नहीं था अनंत का जन्म: नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 23 साल की उम्र में ही एक जांच के बाद उन्हें डॉक्टर ने बताया था कि वो कभी गर्भधारण नहीं कर पाएंगी। इसके बाद आईवीएफ तकनीक के जरिये वो मां बनीं और आकाश व ईशा का जन्म हुआ। वो बताती हैं कि इसके बाद उन्होंने बच्चे की सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं। हालांकि, 3 साल अनंत को जन्म दिया।

अस्थमा के हो गए थे शिकार: अनंत जब 7 साल के थे तभी अस्थमा की चपेट में आ गए थे। शुरुआत में उन्हें स्टेरॉयड्स लेने की जरूरत होती थी, माना जाता है कि इस दवा से भूख अधिक लगती है। इस कारण धीरे-धीरे अनंत का वजन काफी बढ़ गया था। कुछ साल पहले उनका वजन करीब 175 किलो हो गया था। हालांकि बाद में उन्होंने इस पर काफी काबू पा लिया।

इस तरह कम किया था वजन: एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने बेटे अनंत का फिटनेस शेड्यूल बताया था। उनके अनुसार 500 दिनों तक घर से दूर स्ट्रिक्ट डाइट प्लान और कठिन एक्सरसाइज के जरिये उन्होंने अपना वजन 118 किलो तक कम किया था। वे दिन भर में केवल 1200-1400 कैलोरीज लेते थे। इसमें जीरो शुगर, एसेंशियल प्रोटीन, फाइबर और अन्य जरूरी पोषक तत्व शामिल होते थे।

कहां से की है पढ़ाई: अनंत अंबानी अपने बड़े भाई की तरह ही धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से पढ़े हैं। वहीं, आगे की पढ़ाई के लिए वो रोड आइलैंड (अमेरिका) के ब्राउन यूनिवर्सिटी चले गए। वहां से उन्होंने ग्रैजुएशन किया है और 25 साल की उम्र से कारोबार संभालने लगे।

कितने पढ़े-लिखे हैं भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और बेटी ईशा? जानिये

धार्मिक प्रवृत्ति के हैं: मॉडर्न लाइफस्टाइल और लैविश जिंदगी जीने वाले अनंत काफी धार्मिक विचारों के व्यक्ति हैं। उनकी धर्म और आध्यात्मिकता भी रुचि है। खबरों के अनुसार वे भगवान बालाजी के भक्त हैं। अनंत ने बालाजी मंदिर में एक सफेद हाथी भी दान दिया था।

गाड़ियों के हैं शौकीन: रिपोर्ट्स के अनुसार आकाश और अनंत दोनों ही भाइयों को गाड़ियों का बेहद शौक है। उनकी गाड़ियों के काफिले में Bentley Bentayga, रॉल्स रॉयस फैंटम ट्रॉपहे कूपे और रेंज रोवर वोग जैसी महंगी गाड़ियां हैं।

करोड़पति होने के बावजूद स्कूल कैंटीन में खर्च करने के लिए बच्चों को सिर्फ 5 रुपये देती थी नीता अंबानी, जानें