Morning Skin Care Routine: सर्दी के मौसम में त्वचा रूखी हो जाती है। ऐसे में इसका देखरेख करना काफी अहम होता है। हालांकि, सर्दी के मौसम में भी आप कुछ आसान तरीकों को फॉलो कर सकते हैं, जिससे आपका स्किन ग्लो करने लगेगा। आप अपने स्किन को ग्लो करने के लिए इन तरीकों को अपना सकते हैं।
क्या पानी पीने से स्किन ग्लो करती है?
सर्दी हो या फिर कोई और मौसम सुबह उठने के बाद आप अपने दैनिक रूटीन में पानी पीना शामिल कर सकते हैं। दरअसल, सुबह उठते ही शरीर को हाइड्रेट करना काफी जरूरी होता है। आप पानी में शहद या फिर नींबू को डाल सकते हैं। आप सुबह के समय ग्रीन टी भी पी सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को चमकाने में मदद करते हैं।
ग्लोइंग स्किन के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट कितना है जरूरी?
ग्लोइंग स्किन के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट करना काफी जरूरी होता है। दिन की शुरुआत में हेल्दी भोजन त्वचा को पोषण प्रदान करता है। आप अपने नाश्ते में इस तरह का भोजन करें, जिसमें अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन और विटामिन हो। आप सुबह के नाश्ते में ओट्स, ताजे फल, नट्स, दही और हरी सब्जियों जैसे चीजों को शामिल कर सकते हैं।
ग्लोइंग स्किन के लिए करें फेस मसाज
ग्लोइंग स्किन के लिए आप अपने फेस का मसाज भी कर सकते हैं। आप अपने फेस का मसाज नारियल तेल, बादाम तेल या एलोवेरा जेल से कर सकते हैं। चेहरे की मसाज करने से पहले आप इसको अच्छे से क्लीन कर लें। अब तेल को लगाकर उंगलियों की मदद से हल्के गोलाकार मूवमेंट में मसाज करें। मालूम हो कि मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। यह डेड स्किन को भी हटाने में मदद करता है, जिससे त्वचा नेचुरल ग्लो करने लगता है। मसाज के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। नियमित मसाज से त्वचा निखरी और जवान बनी रहती है।
अगर आप अपने घर पर ही च्यवनप्राश बनाना चाहते हैं तो यहां देखें आसान विधि