Morning Mantra: दिन की शुरुआत अच्छी होती है तो पूरा दिन बेहतर तरीके से गुजरता है। दिन की शुरुआत हमारे बॉडी और दिनचर्या को भी प्रभावित करता है। सुबह उठकर आप क्या कर रहे हैं इसका असर आपके सेहत पर भी पड़ता है। हालांकि, कई बार हम जाने-अनजाने में ऐसी चीजें करते हैं, जिससे हमारा दैनिक जीवन भी प्रभावित होता है।

सेहत को प्रभावित करते हैं सुबह किए गए ये काम

हेल्दी रहने के लिए सबसे जरूरी है की दिन की शुरुआत अच्छी हो। पॉजिटिव तरीके से दिन की शुरुआत करने से शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छा रहता है। हालांकि, भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने बिजी होते हैं कि दिन की शुरुआत सही तरीके से नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हम बताएंगे कि दिन की शुरुआत किस तरह करना चाहिए।

सुबह-सुबह कभी न चलाएं फोन

कई लोग रात को सोते और अगले दिन की शुरुआत करते समय मोबाइल का उपयोग करते हैं। उठते ही सुबह-सुबह फोन चलाने से कई तरह की परेशानी होती है। यह आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। सुबह-सुबह फोन चलाने से मेंटल हेल्थ प्रभावित होता है। आपको उठने के बाद फोन चलाने से बचना चाहिए।

हेल्दी ब्रेकफास्ट ना करना

सुबह-सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट करना काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर को पूरे दिन एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। हालांकि, कई लोग ऐसे हैं, जो सुबह उठने के तुरंत बाद बिना कुछ खाए काम पर लग जाते हैं। कुछ दिनों तक इस तरह की रूटीन को फॉलो करने से बॉडी और मेंटल हेल्थ पर नकारात्मक असर होता है।  

इन कामों से भी रहें दूर

सुबह उठने के तुरंत बाद चाय, कॉफी और अन्य कैफीन जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। सुबह उठते ही मोबाइल, टीवी और लैपटॉप से दूर रहना चाहिए। वहीं, जिस काम को करने से स्ट्रेस या तनाव होता है उससे भी बचना चाहिए।