Morning Mantra: इसबगोल भूसी रफेज से भरपूर होने के साथ पेट से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल इसका काम है पेट की गर्मी को कम करना और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाव करना। साथ ही ये शरीर के कई बॉडी फंक्शन को भी तेज कर सकता है और इनके काम काज को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से भी बचाव में मददगार है। साथ ही इसके कई फायदे हैं। आइए, जानते कैसे करें इसका सेवन और इन्हें पीने के फायदे क्या हैं।

सुबह खाली पेट इस चीज में मिलाकर पिएं 1 चम्मच इसबगोल भूसी

अगर आप सुबह खाली पेट छाछ में 1 चम्मच इसबगोल भूसी मिलाकर पिएं तो ये पेट को डिटॉक्स करने के साथ शरीर को कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है। इसके लिए आपको करना ये है कि
-1 गिलास छाछ लें और फिर इसमें एक चम्मच इसबगोल भूसी मिला लें।
-दोनों को मिलाने के बाद इसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाएं।
-अब सबको मिक्स करके छाछ पी लें।

सुबह खाली पेट छाछ में इसबगोल मिलाकर पीने के फायदे

बॉडी डिटॉक्स में मददगार

सुबह खाली पेट छाछ में इसबगोल मिलाकर पीना कई प्रकार से फायदेमंद है। ये बॉडी डिटॉक्स करने में तेजी से काम करता है। दरअसल, जब आप छाछ के साथ इसे लेते हैं तो ये मांसपेशियों में जमा फैट के कणों को अपने साथ निकाल लेता है।

स्किन साफ रहता है

इसबगोल भूसी स्किन के लिए स्क्रबर की तरह काम करता है और फिर त्वचा सी जुड़ी कई समस्याओं से बचा सकता है। जैसे कि बॉडी डिटॉक्स होने और पेट की गर्मी शांत होने के साथ त्वचा पर एक्ने से जुड़ी समस्या नहीं होती। इसके अलावा गर्मियों में निकलने वाले दानों में भी कमी आती है।

वेट लॉस में मददगार

वेट लॉस में आप इसबगोल भूसी पी सकते हैं। ये पाचन क्रिया को तेज करता है और फैट मेटाबोलिज्म में तेजी लाता है। इससे शरीर का फैट तेजी से पचता है और फिर वेट लॉस में मदद मिलती है। साथ ही छाछ पूरी तरह से पेट साफ कर देता है और इस प्रकार से सुबह खाली पेट छाछ में इसबगोल मिलाकर पीना फायदेमंद हो जाता है।