शहद में डूबे हुए छुहारे: वजन घटाना हो या फिर चेहरे की चमक लौटानी हो आपकी डाइट का सही होना बेहद जरूरी है। इस काम में शहद और छुहारे का सेवन (honey with dry dates) बहुत मददगार है। दरअसल, इन दोनों को खाना आपके मेटाबोलिक रेट को बढ़ाने के साथ पाचन क्रिया में तेजी ला सकता है जिससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं इन दोनों के सेवन कमजोरी दूर होती है और शरीर में खून की कमी नहीं होती, जिसका सीधा असर आपकी स्किन और बालों पर नजर आ सकता है। तो आइए, जानते हैं खजूर और छुहारा खाने का तरीका और फायदे।
कैसे डुबोकर रखें शहद में छुहारे-How to have shahad aur chuara
पहले ये काम आमतौर पर घर की दादी-नानियां करके रखती थीं। सर्दियां शुरू होने ले पहले दादी-नानियां एक कांच की बरनी लेती थीं और इसमें शहद भरती थीं। फिर छुहारे को तवे पर गर्म करती थीं और फिर शहद में डाल देती थीं। आपको भी सही करना है।
-एक कांच की बरनी लें और शहद भर लें।
-अब छुहारे को तवे पर भून लें और फिर शहद में डालते जाएं।
-ऐसा करें कि आधा केजी शहद हो तो 250 ग्राम छुहारा हो।
-इसके बाद बरनी को कहीं अंधेरे वाली जगह पर अच्छे से बंद करके रख दें।
कैसे करें सेवन
-अब आपको करना ये है कि रोजाना एक चम्मच शहद के साथ एक छुहारे को निकाल लें।
-फिर इसे खाएं और फिर गुनगुना पानी पी लें।
-पूरी सर्दियां, लगभग अभी से 2 महीने ये काम करें।
शहद के साथ छुहारा खाने से क्या होता है-Shahad aur chuara ke fayde in hindi
शहद के साथ छुहारा खाने का सबसे बड़ा फायदा (honey with dry dates benefits in hindi) ये है कि ये शरीर में गर्मी पैदा करने के साथ एनर्जी देने वाला है। यानी कि आपको ताकत मिलेगी, स्टैमिन बूस्ट होगा पर आपको सर्दी नहीं लगेगी। दूसरा, ये दोनों ही आयरन बढ़ाने और खून साफ करने का काम कर सकता है जिससे आपका शरीर डिटॉक्सीफाई होगा और चेहरा ग्लो करेगा। आपको एक्ने की समस्या नहीं होगी और न ही आयरन की कमी से आपके बाल झड़ेंगे। इसके अलावा ये आंतों की गति में तेजी लाने में मददगार है जिससे वेट लॉस में आपको मदद मिल सकती है। तो इन तमाम फायदे के लिए आप शहद के साथ छुहारे का सेवन कर सकते हैं। अब आगे जानते हैं पढ़ाई करने का सही टाइम क्या है? स्टूडेंट्स के बड़े काम आ सकते हैं Acharya Balkrishna के ये टिप्स
