Morning Mantra: गोंद कतीरा पेट साफ करने का एक आयुर्वेदिक उपाय है। ये वेट लॉस के लिए कारगर तरीके से काम करता है। दरअसल, ये एक जेल जैसा कंपाउंड बनाता है जो कि आंतों में जमा गंदगी से चिपक कर इसे बाहर निकालने में मदद करता है। ये शरीर में जमा गंदे फैट के कणों को आंतों से साफ करता है और फिर मेटाबोलिज्म को फास्ट करता है। इससे पूरे वेट लॉस के प्रोसेस में मदद मिलती है। इसका असर स्किन पर भी नजर आता है और शरीर पर दाने और एक्ने की समस्या में कमी आती है। तो आइए जानते हैं दूध और गोंद कतीरा का ये ड्रिंक कैसे बनाएं।
दूध और गोंद कतीरा से बनाएं ये ड्रिंक-Gond katira drink with milk
सामग्री
-1 चम्मच गोंद कतीरा
-1 कप पानी
-1 बड़ा चम्मच शहद
-ठंडा दूध
ड्रिंक बनाने का तरीका
-पहले 1 कप पानी में 1 चम्मच गोंद कतीरा रात को भिगो दें।
-सुबह यह फूल जाएगा और जेली जैसा हो जाएगा।
-एक गिलास में फूले हुए गोंद कतीरा जेल को ठंडा दूध डालकर मिलाएं।
-इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे पी जाएं।
गोंद कतीरा ड्रिंक पीने के फायदे
आप सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करें। ये आपकी दिनभर की भूख को नियंत्रित करने और ज्यादा खाने से बचा सकता है। गोंद कतीरा आपके पेट में फैलता है, जिससे आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद मिलती है, जिससे कुल कैलोरी की मात्रा कम हो जाती है। इसके अलावा गोंद कतीरा आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है, जो वजन घटाने और ग्लोइंग स्किन के लिए भी जरूरी है। यह पाचन में सहायता करता है और कब्ज को रोकता है।
इसके अलावा इस ड्रिंक में ठंडे दूध का इस्तेमाल पेट के अस्तर को शांत करने और फिर पेट के पीएच को बैलेंस रखने में मददगार है। इसके अलावा जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या होती है उनके लिए भी ये ड्रिंक फायदेमंद है। इतना ही नहीं गोंद कतीरा ड्रिंक को पीना शरीर पर निकलने वाले दाने और लंबे समय तक रहने वाली दाग को कम करने में मददगार है। क्योंकि इससे खून साफ करने में मदद मिलती है जिसकी वजह से एक्ने और दाने की समस्या नहीं होती।