Morning Mantra for breakfast: सुबह का सबसे पहला मार्निंग मंत्रा है खाली पेट न रहना और घर से कुछ न कुछ खाकर जरूर निकलना। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि ब्रेकफास्ट बनाने का समय नहीं होता। पर आप ठंडे दूध में मखाना या मुरमुरा (murmura and makhana with cold milk recipe benefits) डालकर खा सकते हैं। इससे होगा ये है कि पेट भरा रहेगा और आपको दिनभर बेकार की क्रेविंग नहीं होगी। इसके अलावा इन दोनों की खास बात ये है कि इसमें फाइबर की मात्रा इतनी ज्यादा होती है इस खाने से कब्ज या पेट से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। इतना ही नहीं ये उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो कि वेट लॉस कर रहे हैं। तो, आइए जानते हैं कैसे खाना है इन्हें।
ठंडे दूध में मिलाकर खाएं मुरमुरा और मखाना
तो आपको सबसे पहले फ्रिज से ठंडा दूध निकालना है और इसमें मुरमुरा और मखाने को भिगोकर रख देना है। इसके बाद इसमें थोड़ा सा ड्राई फ्रूट्स मिलाएं या न हो तो न मिलाएं और इन्हें बैठकर आराम से खाएं। खास बात ये है कि इसमें आपको कुछ भी एक्ट्रा करने की जरूरत नहीं है। बस दोनों को मिक्स करें और ठंडे दूध में मिलाकर इसका सेवन करे। इसके अलावा आप दोनों को अलग-अलग करके भी खा सकते हैं। जैसा आपको पसंद हो।
ठंडे दूध में मखाना मुरमुरा खाने के फायदे
सबसे पहले तो ये गर्मियों के लिए परफेक्ट नाश्ता है। दूसरा, इसे खाने के बाद आपको एसिडिटी और गैस की समस्या नहीं होगी। इसके अलावा इसे खाने के बाद आपको हल्का महसूस होगा और ऐसा नहीं लगेगा कि आपने कुछ ज्यादा भारी खा लिया है। साथ ही मुरमुरा और मखाने का फाइबर आपके पेट को भर देगा और आपको दिनभर में लगने वाली बेकार की भूख नहीं महसूस होगी।
वेट लॉस करने वालों के लिए है बेस्ट
वेट लॉस के लिए ये दोनों ही बेहद कारगर तरीके से काम करते हैं। पहले तो इन दोनों का फाइबर पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है जिससे हर समय लगने वाली भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। दूसरा, ये दोनों ही फाइबर से भरपूर हैं जो कि फैट पचाने की गति को बढ़ा देते हैं जिससे वेट लॉस में तेजी से मदद मिलती है। इस प्रकार ये आप सुबह बिना ज्यादा समय खर्च किए इस हेल्दी नाश्ते को खा सकते हैं।