दही का पानी: इस समय जैसे-जैसे गर्मी का तापमान बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहा है। ऐसे में जरूरी है कि शरीर को पानी की कमी से बचाया जा सके और इस काम में मददगार है दही का पानी। ये देसी ड्रिंक गांव में लोग सदियों से पीते आ रहे हैं। इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है और गर्मी में इसे पीने के कई फायदे भी हैं। ये पहले तो आपके पेट को ठंडा करने के साथ पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाने में मददगार है। इसके अलावा ये आपकी आंतों के कामकाज को भी तेज करने में मददगार है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं, पहले जानते हैं गर्मी में दही का पानी कैसे बनाएं और इसे पीने के फायदे क्या हैं।
दही का पानी कैसे बनाएं-Dahi ka pani recipe in hindi
दही का पानी बनाने का सबसे आसान तरीका ये है कि आप
-सबसे पहले दही लें और इसे पानी मिलाकर मथ लें या तोड़ लें।
-इसमें बाद चीनी, नमक और काला नमक मिलाएं।
-काली मिर्च पीसकर मिलाएं और सबको मिक्स कर लें।
-इसके बाद इस ड्रिंक को आराम से बनाकर पिएं।
दही का पानी पीने के फायदे-Dahi ka pani pine ke fayde
गट बैक्टीरिया बढ़ाने में मददगार
दही का पानी गट बैक्टीरिया को बढ़ाने में मददगार है। दही पेट के पीएच को बैलेंस करने के साथ गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मददगार है। इसके अलावा ये पाचन क्रिया से जुड़ी समस्याओं से भी बचाव में मददगार है जैसे एसिडिटी और बदहजमी। इतना ही नहीं ये पेट की गर्मी को भी शांत करने में मददगार है। इसलिए इन तमाम कारणों से आपको दही का पानी पीना चाहिए।
हाइड्रेशन बनाए रखता है
दही का पानी पेट को हाइड्रेटेड रखने में मददगार है। इसे पीकर आप महसूस करेंगे कि आपका शरीर पानी से लबालब हो गया है। इसके अलावा ये शरीर को डिटॉक्स करने और पेट साफ रखने में भी मददगार है। इससे कब्ज की समस्या नहीं होती है और फिर वेट लॉस में भी मदद मिलती है। तो, इन तमाम कारणों से आपको दही का पानी पीना चाहिए। तो गर्मियों में इसे घर पर बनाएं और जरूर पिएं।