कच्चा छेना खाने के फायदे: कच्चा छेना खाया है आपने। दरअसल, ये पनीर की तुलना में ज्यादा टेस्टी और हेल्दी होता है। कच्चा छेना हाइड्रेटेड होता यानी पनीर सूखा होता है पर कच्चा छेना गीला होता है और इसमें नमी होती है। इसके अलावा ये शरीर में एनर्जी बढ़ाने के साथ पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं जो लोग वजन घटाना चाह रहे हैं उनके लिए भी कच्चा छेना खाने के कई फायदे हैं। पर इन तमाम फायदे को आप तभी पा सकेंगे जब आप छेना खुद से बनाएं। आइए, जानते हैं कच्चा छेना बनाने की रेसिपी।
दूध से छेना कैसे बनाएं-Cottage cheese recipe
-दूध से छेना बनाने के लिए पहले आपको फूल फैट दूध को गर्म करने के लिए गैस पर चढ़ा देना है।
-इसी दौरान दो नींबू का रस निकालकर इसमें थोड़ा पानी मिलाकर रख लें। नींबू नहीं है तो सिरका इस्तेमाल कर लें।
-इसके बाद आपको सबसे पहले करना ये है कि दूध जब पूरी तरह से गर्म हो जाए तो इसमें नींबू का रस डाल लें और पूरी तरह से पकाएं।
-थोड़ी ही देर में दूध फट जाएगा और फिर छेना नजर आने लगेगा।
-इसके बाद दूध छान लें और छेना अलग कर लें।
-फिर छेने में थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और आराम से बैठकर खाएं।
सुबह खाली पेट छेना खाने के फायदे-Cottage cheese benefits at empty stomach in hindi
मसल गेन करने में मददगार
सुबह खाली पेट छेना खाना मसल गेन करने में मदद कर सकता है। दरअसल, छेने में प्रोटीन के साथ कैल्शियम सहित कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स होते हैं जिससे बॉडी बिल्डिंग में मदद मिलती है। इसके अलावा इसका प्रोटीन मसल गेन करने में भी मददगार है।
एनर्जी बूस्टर
छेना खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और कैलोरी मिल जाती है जिससे आपका एनर्जी बूस्ट होता है। आप छेने में बाकी कच्ची सब्जियां मिलाकर एक सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। इतना ही नहीं आप ब्रेड के अंदर भी इसे लगाकर खा सकते हैं।
बालों की सेहत अच्छी होती है
बालों की सेहत के लिए शरीर में प्रोटीन का सही मात्रा में होना बेहद जरूरी है। ये बालों के टैक्सचर को सही करने के साथ इसकी मजबूती बढ़ाने में मददगार है। तो इन तमाम फायदे के लिए आपको सुबह खाली पेट छेना खाना चाहिए।