Khajoor benefits with lukewarm water: अगर आपको लगातार कब्ज की समस्या रहती है या फिर आप पेट की दिक्कतों से परेशान रहते हैं तो आप इस उपाय को आजमा सकते हैं। दरअसल, ये उपाय बेहद ही कारगर है और अच्छी सेहत के लिए लोग हमेशा से फॉलो करते रहे हैं। आयुर्वेद में इसे मॉर्निंग मंत्रा बताया जाता है क्यों जब आप खजूर खाते हैं तो इससे शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ती है जिससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इसके अलावा ये शरीर से टॉक्सिन्स को साफ करने में भी मददगार है। साथ ही इसके कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी के साथ खजूर खाने के फायदे।
सुबह खाली पेट कैसे करें खजूर का सेवन
आपको करना ये है कि 1 कप गर्म पानी करें। अब इसे गिलास में डालें और फिर इसमें 1 कप ठंडा पानी मिलाएं। इसके बाद दो खजूर लें और इसे खा लें। फिर इस पानी को पी जाएं। इस तरह से खजूर और गुनगुने पानी को पीना आपके मेटाबोलिक रेट को बढ़ाने और पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करता है। इससे आपका पेट साफ हो जाएगा और कब्ज की समस्या में कमी आएगी।
सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी के साथ खजूर खाने के फायदे
सुस्ती कम होती है
सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी के साथ खजूर खाना शरीर को एनर्जी देने के साथ सुस्ती कम करने में मददगार है। दरअसल, ये तरीका शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है और फिर कमजोरी दूर करने में मददगार है। ये उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो सुबह उठते ही शरीर में दर्द की शिकायत करते हैं। ये शरीर में अकड़न दूर करने के साथ दर्द और कमजोरी से भी छुटकारा दिलाने का कारगर उपाय है।
चेहरे पर आती है चमक
अगर आपका चेहरा डल और बेजान नजर आता है तो आप इस उपाय को अपना सकते हैं। खजूर स्किन को साफ करने के साथ इसकी चमक बढ़ाने में मददगार है। इससे खून की कमी दूर होती है और चेहरे में चमक बनी रहती है। इसके अलावा इसका सेवन शरीर से गंदगी को डिटॉक्सीफाई करने और फिर स्किन को अंदर से निखार प्रदान करने में मददगार है। कुछ दिनों तक इस रूटीन को फॉलो करने के साथ आपको इसका फायदा नजर आ सकता है।