One exercise for full body: एक्सरसाइज फीट रहने के लिए बेहद जरूरी है। ये न सिर्फ आपके शरीर के तमाम अंगों के काम काज को बेहतर बनाता है, बल्कि ये शरीर को पूरी तरह से फिट रखने में भी मदद करता है। पर कई बार हमारे पास एक्सरसाइज करने का समय ही नहीं होता। ऐसे में आप बस इस 1 एक्सरसाइज को करके कई प्रकार के फायदे पा सकते हैं। ये पहले तो आपके शरीर के तमाम अंगों के फंक्शन को बेहतर बनाने में मददगार है। दूसरा, ये वेट लॉस में मददगार है। तीसरा, ये उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कि अपनी बॉडी की अच्छी टोनिंग चाहते हैं। तो, आइए जानते हैं पूरे शरीर के लिए बस 1 एक्सरसाइज कौन सी करें।
पूरे शरीर के लिए बस करें ये 1 एक्सरसाइज
पूरे शरीर के लिए अगर आप बस ये एक एक्सरसाइज कर लें तो शरीर का हर अंग हेल्दी रहेगा और ये एक्सरसाइज है पुशअप्स (Pushups)। अगर आप रोज बस 2 सेट में भी पुशअप्स कर लें तो तमाम फायदे पा सकते हैं। हालांकि, माना जाता है कि अगर कोई दिन में 10 पुशअप्स ( 10pushups a day calories) लगाता है तो भी वो पूरी तरह से फीट रह सकता है।
कैसे करें पुश अप्स-How to do push ups
-पुशअप्स करने के लिए सबसे पहले हथेलियों को कंधों के नीचे फर्श पर रखें और हाथों को फैलाएं।
-पैरों के पंजों पर टिकाते हुए पीछे की ओर फैलाएं, ताकि शरीर एक सीधी रेखा में रहें।
-शरीर को नीचे की ओर रखें और फिर इसे ऊपर की ओर खींचने की कोशिश करें।
-इस दौरान हाथ और पैरों को न हिलाएं।
-थकने से पहले इसे 10 बार या जितनी बार संभव हो दोहराएं।
-एक ब्रेक लें, फिर इस सेट को दोबारा करें।
पुश अप्स करने के फायदे- push ups benefits
पुश अप्स करने के कई फायदे हैं। पर पहला फायदा ये है कि इसे करने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये कंधों और पीठ के निचले हिस्से को आराम देने के साथ इनके दर्द और थकान को कम करने में मददगार है। इसके अलावा ये संतुलन और मुद्रा में सुधार करता है। साथ ही ये शरीर के लचीलेपन में सुधार करता है। तो, इन तमाम फायदे के लिए पुशअप्स करना शुरू करें।