Moringa Powder Uses: मोरिंगा के पत्तों को सुपरफूड माना जाता है। इसमें कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बॉडी के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से शरीर में जमे टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं। मोरिंगा पाउडर के सेवन से इम्यून सिस्टम और पाचन भी बेहतर बना रहता है।

अगर आप किसी डिटॉक्स ड्रिंक की तलाश में हैं, तो मोरिंगा पाउडर आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। मोरिंगा को कई जगहों पर सहजन के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर से विषैले तत्वों को आसानी से बाहर निकालने में मदद करते हैं। ऐसे में हम आपके लिए इसके सेवन के कुछ तरीकों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।

मोरिंगा टी- Moringa Tea

आप सुबह-सुबह मोरिंगा की चाय का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मोरिंगा के ताजे या सूखे पत्तों को पानी में उबालें और फिर उसे छान लें। सुबह खाली पेट इसे पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और पाचन तंत्र भी बेहतर हो जाता है। आप इसमें हल्का शहद भी मिला सकते हैं।

मोरिंगा पाउडर: Moringa Powder

आप मोरिंगा पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं। आप इसे पानी, दूध या जूस में मिलाकर हर रोज ले सकते हैं। इसको आप एक चम्मच से दो चम्मच ले सकते हैं। इसको रोज सुबह लेने से पेट की सफाई होती है और शरीर आसानी से डिटॉक्स हो जाता है।

मोरिंगा कैप्सूल का करें सेवन

अगर आप इसकी पत्तियों का सेवन नहीं कर पा रहे हैं, तो आप मोरिंगा कैप्सूल ले सकते हैं। इससे भी शरीर में जरूरी विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सिडेंट मिल जाते हैं। मोरिंगा कैप्सूल भी बॉडी को आसानी से डिटॉक्स करने में मददगार होता है।