Money plant watering tips: मनी प्लांट ग्रो करना आसान भले है पर इसकी ग्रोथ बढ़ाना और लंबे समय तक इसे हरा भरा रखना आसान काम नहीं है। दरअसल, समय के साथ मनी प्लांट को भी कुछ न्यूट्रिएंट्स और कुछ पोषक तत्वों की जरूरत होती है जिससे इनकी ग्रोथ जल्दी और अच्छी हो। पर मनी प्लांट को ग्रो करने से जुड़ी जरूरी बात है इसे पानी देने का तरीका। अगर आप इसे पानी नहीं देंगे तब भी इसका नुकसान होगा और आप इसे ज्यादा पानी दे देंगे तब भी पौधों को नुकसान होगा। तो मनी प्लांट गमले में लगा हो या फिर पानी में आपको इन्हें ग्रो करने का सही तरीका (Money plant watering time frequency) जानना चाहिए।

मनी प्लांट को रोज पानी देना चाहिए-Does money plant need water everyday?

मनी प्लांट में रोज पानी देना बिलकुल भी जरूरी नहीं है। मनी प्लांट कुछ हद तक सूखे में भी रह सकते हैं, लेकिन वे लगातार नमी पसंद करते हैं। अपने पौधे को तब पानी दें जब मिट्टी का ऊपरी इंच छूने पर सूख जाए। यह आमतौर पर आपके घर की आर्द्रता और तापमान के आधार पर हर 7-10 दिनों में एक बार पानी देने के बराबर होता है।

मनी प्लांट को कितने दिन में पानी देना चाहिए-How often should I water a money plant?

अपने मनी प्लांट को हर एक से दो सप्ताह में एक बार पानी दें। अगर आपने पानी में मनी प्लांट लगा रखा है तो हर 7 से 10 दिन पर इसका पानी बदलें। अगर आपने गमले में मनी प्लांट लगाया है तो जब मिट्टी की मात्रा 50 से 75% सूखी हो तभी इसमें पानी दें। गमले में मनी प्लांट लगाया है तो ध्यान रखें कि गमले में जल निकासी छेद हो ताकि जड़ों में अतिरिक्त पानी न जमा हो।

मनी प्लांट को लंबा और घना कैसे बनाएं-How to grow money plant in water faster in hindi

मनी प्लांट को लंबा और घना बनाने के लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना चाहिए। जैसे कि
-मनी प्लांट में पानी बार-बार बदलें
-मनी प्लांट को सीधे धूप के संपर्क से बचाएं
-सावधानी से पानी समय-समय पर बदलते रहें और पौधे में फंगस न लगने दें।
-खराब और पीले पत्तों की छंटाई करते रहें।
-मनी प्लांट को मिट्टी में लगाया है तो इन्हें खाद देते रहें।

तो इन टिप्स को अपनाएं और मनी प्लांट को अच्छी तरह से ग्रो करें। ध्यान रखें कि जैसे कि आपको लगे कि इनकी ग्रोथ प्रभावित हो रही है आप इनकी केयर में लग जाएं। साथ ही इन्हें कुछ खास मिनरल्स और विटामिन दें।