Merry Christmas 2020 Gifts Ideas: क्रिसमस ईसाई धर्म के लोगों का सबसे बड़ा और प्रमुख पर्व है। इसे विश्व भर में धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिश्चियन धर्म में क्रिसमस से काफी पहले ही इस त्योहार की शुरुआत हो जाती है। यहां तक कि इसके बाद भी नए साल तक की छुट्टी होती है। बच्चे क्रिसमस का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन बच्चों को सांता क्लॉज के आने की राह तकते हैं। क्रिसमस के दिन लोग साथ में डिनर करते हैं। भजन गाते हैं, गीत-संगीत पर झूमते हैं और नृत्य करते हैं। इस खुशी के उत्सव पर लोग अपने परिजनों, दोस्तों व शुभचिंतकों को उपहार भी भेंट करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्रिसमस 2020 पर आप अपने करीबियों को क्या भेंट कर सकते हैं –
बच्चों को ये करें भेंट: इस त्योहार का सबसे ज्यादा इंतजार बच्चों को होता है क्योंकि उन्हें सांता क्लॉज ढेर सारे गिफ्ट्स देते हैं। अगर आप बच्चों को उपहार देना चाहते हैं तो उन्हें पजल गेम्स, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स जैसे कि गिटार. पियानो अथवा हार्मोनियम गिफ्ट कर सकते हैं। कहानी की किताबें, स्टेशनरी का सामान, खिलौने या फिर वीडियो गेम्स भी दे सकते हैं। वहीं, बच्चों को चॉकलेट्स, चिप्स व खाने के अन्य आइटमों का बास्केट भी पसंद आता है।
फ्रेंड्स व स्पेशल फ्रेंड्स: क्रिसमस के खास मौके पर अपने दोस्तों व खास दोस्त, प्रेमी या प्रेमिका को गिफ्ट दे सकते हैं। माना जाता है कि किसी भी मौके पर उपहार लोगों के रिश्तों को ज्यादा मजबूत बनाता है। ऐसे में इन्हें तोहफे देने के लिए आप कुछ जरूरी चीजों का चुनाव कर सकते हैं। क्रिसमस पर आप उन्हें हेडफोन या इयरबड्स गिफ्ट कर सकते हैं। अच्छी क्वालिटी के इयरफोन की कीमत 450 से शुरू होकर 2500 तक के होते हैं। इसके अलावा, स्मार्ट बैंड देने से आपके पार्टनर्स व दोस्त अपनी फिटनेस के प्रति सजग हो जाएंगे।
परिजनों को करें ये गिफ्ट: इस मौके पर अभिभावकों व परिजनों को भी गिफ्ट देना चाहिए। लोग अपने माता-पिता को लाफिंग बुद्धा, चांदी के सिक्के, नया मोबाइल फोन, कोई जरूरी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दे सकते हैं। इसके अलावा, उन्हें नए कपड़े, किताबें, पावर बैंक, इयरफोन, घड़ी या फिर फिटनेस बैंड भी भेंट कर सकते हैं।