हर साल 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस मनाया जाता है। इसे जीसस क्राइस्ट के जन्मदिन के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस मौके पर ईसाई लोग चर्च में जाकर प्रार्थना करके पादरी का आशीर्वाद लेते हैं। इसके बाद सभी लोग आपस में गिफ्ट्स और केक शेयर करते हैं। बच्चों के लिए यह त्योहार काफी मायने रखता है क्योंकि इसी दिन सांता क्लॉज आकर गिफ्ट देता है। उन्हें बेसब्री से सांता का इंतजार होता है। सांता के पास बड़ा सा बैग होता है जिसमें बच्चों के लिए उनकी पसंद के गिफ्ट होते हैं। क्रिसमस भारत में सेलिब्रेट किए जाने वाले दूसरे फेस्टिवल की तरह ही उम्मीद, खुशी और प्यार को बढ़ाने में मदद करता है। क्रिसमस का त्योहार जैसे जैसे नजदीक है लोगों की इच्छाएं भी बढ़ती जा रही हैं। जाहिर सी बात है कि इस त्योहार के अवसर पर आपको अपने कलीग, दोस्तों, परिवार आदि को विश करना होगा। इसीलिए हम आपके लिए बेस्ट क्रिसमस एसएमएस, फेसबुक और वाट्सएप मैसेजिस लेकर आए हैं।

christmas-1

क्रिसमस एसएमएस

मेरे करीब और दूर रह रहे दोस्तों को मेरी तरफ से क्रिसमस की बधाई।

क्रिसमस का त्योहार जेब से नहीं बल्कि अपने दिल से मनाएं। यह त्योहार गिफ्ट का नहीं, परिवार और दोस्तों का है। मैरी क्रिसमस।

christmas-4
एक घर से दूसरे घर तक, एक जगह से दूसरी जगह तक और एक दिल से दूसरे दिल तक क्रिसमस की गर्माहट और प्यार को बांटें। एक-दूसरे को करीब लाएं। मैरी क्रिसमस।

काश की क्रिसमस की गर्माहट आपके दिल में प्यार भर दे। यह त्योहार देने और शेयर करने का है। पुरानी बातों को भूलकर एक-दूसरे से प्यार करें और गल्तियों को माफ करें।

christmas-3
मेरे पास आपको देने के लिए कार्ड नहीं, भेजने के लिए फूल नहीं, फॉरवर्ड करने के लिए ग्राफिक्स नहीं हैं… केवल एक प्यार भरा दिल है जो आपको हैप्पी क्रिसमस बोल रहा है।

 

बेस्ट क्रिसमस फेसबुक और वाट्सएप मैसेज

भगवान करे आपके क्रिसमस का समय शुरुआत से ही ब्राइट रहे, आपके साथ बेहतरीन चीजें हर दिन, पूरे साल हों, आपकी जिंदगी में ढेरों खुशियां आएं। इसी दुआ के साथ मैरी क्रिस्मस।

christmas-5

भगवान करे यह क्रिसमस आपके लिए इतना स्पेशल हो कि आप कभी अकेलापन महसूस ना करें और हमेशा अपने चाहने वालों से घिर रहें। मैरी क्रिस्मस।

भगवान करे आपके वर्तमान का अच्छा समय और खजाना आने वाले कल के लिए गोल्डन मेमोरी बन जाए। आप सभी को ढेर सारे प्यार और खुशियों के साथ क्रिस्मस की शुभकामनाएं।

christmas-2

जिंदगी का सबसे बेहतर गिफ्ट कभी क्रिसमस ट्री के नीचे नहीं मिलता बल्कि परिवार, बच्चों, दोस्तों और आपको प्यार करने वालों से मिलता है। आपको क्रिसमस की ढेरों शुभकामनाएं।

क्रिसमस एक समय सा मौसम नहीं है लेकिन मनोदशा है… जो शांति और गुडविल को संजोती है.. ज्यादा से ज्यादा लोगों पर अपनी दयादृष्टि बनाने का असली संदेश देता है क्रिसमस। क्रिसमस की शुभकामनाएं।