Mental Detox Methods: बदलते लाइफस्टाइल के कारण कई लोग आज के समय काफी परेशान रहते हैं। ऑफिस से लेकर घर के कई कामों और जिंदगी में चल रहे लगातार कई परेशानियों के कारण लोग सही से फोकस नहीं कर पाते हैं, जिसका असर फिजिकल और मेंटल दोनों पर पड़ता है। कई लगो तो बॉडी को आसानी से डिटॉक्स कर लेते हैं। हालांकि, इसके लिए माइंड को भी डिटॉक्स करना काफी जरूरी होता है। आप भी माइंड को आसानी से जापानी तकनीक से डिटॉक्स कर सकते हैं।
नेचर के साथ बिताएं समय
शिंरिन-योखू यानी फॉरेस्ट बाथिंग, यह माइंड को डिटॉक्स करने के लिए काफी इफेक्टिव विधि है। इस तकनीक में प्रकृति के साथ अधिक समय बिताना होता है। नेचर के साथ समय बिताने से तनाव क होता है और मानसिक तौर पर शांति मिलती है। यह ध्यान नेचुरल हीलिंग के लिए काफी बेहतर तरीका है।
5 S-तकनीक
जापान के लोग 5 S तकनीक को काफी फॉलो करते हैं। 5S तकनीक में सेइरी, सेइतोन, सेइसो, सेइकेत्सु, शित्सुके शामिल है। सेइरी का मतलब गैर-जरूरी चीजों को हटाना है। सेइतोन का मतलब सभी चीजों को व्यवस्थित तरीकों से रखना होता है। वहीं, सेइसो यानी आप जहां भी रहें वहां साफ-सफाई बनाए रखें। सेइकेत्सु यानी अनुशासन में रहना होता है। इन तरीकों से मानसिक तौर पर शांति मिलती है और बॉडी डिटॉक्स होता है।
खाने का रखें ध्यान
हारा हाची बु यानी संयमित भोजन करने से आप बेहतर रहते हैं। जापान के लोग 80 प्रतिशत तक पेट भरने के बाद वह खाना बंद कर देते हैं।
इकीगाई:Ikigai
इकीगाई का मतलब जीवन जीने की वजह को तलाशना होता है। मेंटल डिटॉक्स के लिए इसमें उन चीजों को खोजना होता है, जिससे मानसिक शांति मिले।
मेडिटेशन
जापान के लोग हर दिन मेडिटेशन करते हैं। ध्यान करने से आप वर्तमान क्षण में रहते हैं, जिससे आपको विचार नियंत्रित रहते हैं। हर रोज मेडिटेशन करने से दिमाग शांत होता है। इस तरह आप आसानी से मेंटल डिटॉक्स कर सकते हैं। दरअसल, यह जापानी तकनीक फॉलो करने से आपके अंदर अनुशासन आएगा और आपका मन शांत रहेगा। आगे पढ़िएः नवरात्रि में इस तरह रखें अपनी फिटनेस का ध्यान, 9 दिनों के व्रत में भी नहीं होगी कमजोरी; यहां देखें डाइट प्लान