Mehndi Designs Karwa Chauth 2020 Images, Pics, Photos: आज यानी 4 नवंबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिलता है। विशेषतौर पर उत्तर भारत में इस त्योहार को मनाने की परंपरा है। किसी नई नवेली दुल्हन की तरह इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। मेकअप से लेकर मेहंदी तक, सजने-संवरने के हर उपाय को अपनाती हैं। सुबह से लेकर रात को चंद्रदेव की पूजा व दर्शन के बाद ही पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं।
इस दिन मेहंदी लगाने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि जितनी ज्यादा गहरे रंग की मेहंदी व्रतियों के हाथों में रचती है, उनके पति व ससुराल वालों से उन्हें उतना अधिक प्यार मिलता है। ऐसे में इस खास मौके पर इन डिजाइनों की मेहंदी को अपने हाथों में लगाएं –
आज के समय में महिलाएं मॉडर्न डिजाइनों की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में इन स्टाइल्स की मेहंदी आप लगा सकते हैं –
करवा चौथ का पर्व आज ही मनाया जा रहा है। ऐसे में जिन महिलाओं ने अब तक मेहंदी अपने हाथों में नहीं रचाई है और झटपट में मेहंदी लगाना चाहते हैं, वो बेल डिजाइन की मेहंदी से अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।
करवा चौथ या ऐसे खास मौकों पर मेहंदी लगाने से त्योहार की रौनक दोगुनी हो जाती है। इन त्योहारों में कई महिलाएं व युवतियां आज भी भरे हाथों की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो इस डिजाइन की मेहंदी को अपने हाथों में रचा सकते हैं।
इस करवा चौथ पर ये लेटेस्ट डिजाइंस की मेहंदी बढ़ाएंगी आपके हाथों की खूबसूरती।
करवा चौथ की शाम कब होंगे चंद्र देव के दर्शन, जानिये
मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए एक बहुत अच्छा तरीका है, कि जब आप मेहंदी लगवाते हैं उसके बाद उसे हल्का सूखने दें और फिर किसी कंबल या रजाई से मेहंदी को ढंक दें। अगर रात के समय मेहंदी लग रही है, तो सबसे अच्छा तरीका है कि रजाई ओढ़कर सो जाएं। इससे गर्माहट मिलेगी और मेहंदी का रंग गहरा होगा।
मेहंदी का रंग हल्का होने पर आप इसपर बाम, आयोडेक्स, विक्स या सरसों का तेल लगा लें। यह सभी चीजें हथेली को गर्माहट देती हैं, जिससे मेहंदी का रंग धीरे-धीरे गहरा हो जाता है।
जब भी मेहंदी को अपने हाथ से निकालें, हाथों पर पानी न लगनें दें, अन्यथा मेहंदी का रंग गहरा होने की संभावना कम हो जाएगी।
इस मेहंदी डिजाइन से बढ़ाएं हाथों की शोभा

मेहंदी जब हल्की-हल्की सूख जाए, तो उसे पर नींबू और शक्कर का मिश्रण लगाएं, ताकि वह सूखने के बाद निकले नहीं। इस मिश्रण का प्रयोग मेहंदी को अपने स्थान पर चिपकाए रखने के लिए होता है।
मेहंदी लगाने के बाद जब मेहंदी हल्की सूख जाए तो तवे पर कुछ लौंग डालकर, उसके धुएं से मेहंदी सुखाएं. इससे मेहंदी ज्यादा रचती है
हाथ में लगाएं इस डिजाइन की मेहंदी

ऐसी जगह मेहंदी लगवाने के लिए बैठें जहां अच्छी तरह लाइट आती हो और थोड़ी शांति भी हो जिससे मेहंदी आर्टिस्ट अपने काम में फोकस कर सके।
मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ करें और नीलगिरी या मेहंदी का तेल जरूर लगाएं। यह तेल बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है।
ये मेहंदी डिजाइन भी है पॉपुलर

हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन सुहागन स्त्रियां अपने पति के मंगल की कामना से करवा चौथ का व्रत रखती हैं। कहते हैं कि जो स्त्रियां इस दिन व्रत करती हैं और सच्चे मन से माता पार्वती से अपने पति के मंगल की कामना करती हैं उन्हें माता पार्वती से सदा सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद प्राप्त होता है।