Mehndi Designs Karwa Chauth 2020 Images, Photos, Pictures: इस साल करवा चौथ का व्रत 4 नवंबर को रखा जाएगा। हर साल कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है जिसमें सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र व अच्छी सेहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हैं। वहीं, कई कुंवारी युवतियां भी इस दिन मन मुताबिक वर पाने की लालसा लेकर व्रत रखती हैं। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला व्रत करती हैं और शाम को चांद देखने के बाद अपना व्रत खोलती हैं। इस दिन चंद्रदेव की पूजा सहित भगवान शिव-पार्वती की अराधना का भी विधान है। इस उपवास में मेहंदी का भी विशेष महत्व होता है, इसलिए 2 या 3 दिन पहले से ही महिलाओं व युवतियों में उत्सुकता बढ़ जाती है।
इस करवा चौथ पर आप चाहें तो इन लेटेस्ट डिजाइंस की मेहंदी लगा सकते हैं –
भरे हाथों की मेहंदी सोलह श्रृंगार का अहम हिस्सा मानी जाती है। ऐसे में आप इस डिजाईन की मेहंदी अपने हाथों पर लगा सकते हैं।
महिलाएं चाहे वर्किंग हो या गृहिणी, समय की कमी उनके पास हमेशा होती है। अंत समय तक उनके पास कोई न कोई कार्य जरूर होता है। इस परेशानी को देखते हुए व समय की कमी में आप इस बेल स्टाइल की मेहंदी का चुनाव कर सकते हैं। देखने में सुंदर व तुरंत लगने वाली इस मेहंदी को हाथों में लगाना भी बेहद आसान होता है।
मॉडर्न समय में अधिकांश युवतियों व महिलाओं को भरे हाथों की मेहंदी ज्यादा पसंद नहीं आती है। ऐसे में ये मेहंदी उनके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
मेहंदी न केवल हाथों की शोभा बढ़ाती है बल्कि इसके स्वास्थ्य गुण भी अनेक हैं। हर त्योहार पर मेहंदी लगाने से उत्सव की रौनक दुगुनी हो जाती है।