सावन में हरी चूड़ियां: सावन का महीना आने वाला है और इस महीने में हरे रंग का अपना खास महत्व रहा है। माना जाता है कि ये हरियाली और खूबसूरती का महीना होता है और प्रकृति के हर जीव जंतु इसमें खुश रहते हैं। महिलाएं इसमें शृंगार करती हैं और इसमें हरे रंग की चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। जैसे कि हरी रंग की साड़ियां पहनती हैं तो हरी रंग की चूड़ियों को पहनकर अपने शृंगार को पूरा करती हैं। ऐसे में अक्सर महिलाएं सिर्फ कांच की ही चूड़ियां पहनी हुई नजर आती हैं, जबकि आपको कुछ अन्य प्रकार की चूड़ियां करनी चाहिए। तो कौन सी हैं ये चूड़ियां, आइए जानते हैं इसके प्रकार।

इस बार सावन में पहनें ये 4 प्रकार की हरी-हरी चूड़ियां-Sawan mein hari chudiyan

हरी लहठी चूड़ी-Lahti Churi Set Bihar

इस बार आप सावन में हरी लहठी चूड़ियों को ट्राई कर सकती हैं। ये बिहार में बनती हैं और इसकी खूबसूरती और डिजाइन्स देखने लायक है। इन चूड़ियों में हरा रंग अलग से ही खूबसूरत नजर आता है। आप इसमें हरे क साथ कई और रंगों को भी मिलाकर पहन सकती हैं।

जयपुरी लाख चूड़ियां डिजाइन-Jaipuri lakh bangles

जयपुरी लाख की चूड़ियों का डिजाइन आपका मन खुश कर देगा। आप इनमें अलग-अलग डिजाइन्स का चुनाव कर सकती हैं। इनमें हरे रंग के बेस कलर के साथ मल्टीकलर भी आते हैं। आप इनका भी चुनाव कर सकती हैं। ये किसी भी रंग की चूड़ियों के साथ खूबसूरत नजर आती हैं।

मीनाकारी चूड़ियां डिजाइन-Meenakari bangles

मीनाकारी चूड़ियां बहुत खूबसूरत लगती हैं। इनपर मोटी और पत्थर के खूबसूरत काम किए हुए रहते हैं। इसके अलावा इस पर तरह-तरह के बेल और फूल-पत्तियां भी बनी हुई रहती हैं। तो आप हरे रंग में इन चूड़ियों का चुनाव कर सकती हैं।

हरी लहरिया चूड़ी-Green Lahariya Chudi

हरी लहरिया चूड़ी सिंपल सी होती हैं पर खूबसूरत लगती हैं। साड़ी में इनकी रंगत अलग से नजर आती हैं। तो आप अपने लिए हरी लहरिया चूड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इसमें पानी की तरह लहर में चलती डिजाइन्स इसकी खूबसूरती बढ़ाती है। तो आप सावन में इन चूड़ियां को अपनी हरी साड़ियों के साथ ट्राई कर सकती हैं।