May travel destinations india: मई के महीने में अगर आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको जम्मू-कश्मीर के इस इलाके में घूमने जाना चाहिए। इसकी शुरूआत आप माता वैष्णो देवी से कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे हो सकता है तो आपको बस अपने ट्रिप को ऐसे प्लान करना है कि आप पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन करें और फिर यहां से आगे की ओर यानी गुलमर्ग की तरफ मुड़ जाएं। पर इन तमाम चीजों को समझने से पहले जान लेते हैं गुलमर्ग घूमने का सही समय क्या है, कटरा से यहां की दूरी क्या है और यहां आप कहां-कहां घूम सकते हैं।

गुलमर्ग घूमने का सही समय क्या है-best time to visit gulmarg

गुलमर्ग की यात्रा का सबसे अच्छा समय मार्च से जून तक गर्मियों में है। पर्यटकों के लिए साल के इस समय ये हिल स्टेशन घूमने के लिए परफेक्ट प्लेस है। बर्फबारी नहीं होती, मौसम सुंदर और सुहावना होता है। इसकी खास बात ये भी है इस मौसम में आप यहां के आस-पास की तमाम चीजों आराम से जाकर देख सकते हैं, रुक सकते हैं और यहां का पूरा मजा ले सकते हैं।

कटरा से गुलमर्ग की दूरी-distance between Katra to Gulmarg by train

अगर आप माता वैष्णो देवी कटरा जा रहे हैं और यहां से गुलमर्ग जाना चाहते हैं तो यहां से इसकी दूरी बहुत ज्यादा नहीं है। श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन और गुलमर्ग के बीच की दूरी 284 किमी है। आप यहां से सीधे टैक्सी और बस पकड़कर गुलमर्ग जा सकते हैं। पर इससे आसान ये होगा कि आप कटरा से जम्मू जाएं और वहां से गुलमर्ग घूमने जाएं। ये सफर आपको बाय रोड करना होगा।

कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं हो रही ये दिक्कत? रातभर AC में सोने का है असर

गुलमर्ग में घूमने की जगह-Gulmarg places to visit

गुलमर्ग जाने का मतलब है हिमालय को चुपचाप बैठकर देखना। गुलमर्ग के मुख्य आकर्षणों में से एक गुलमर्ग गोंडोला (Gulmarg Gondola) है, जो दुनिया की सबसे ऊंची केबल कार है। यहां घूमने बहुत मजा आता है। इसके अलावा आप स्ट्रॉबेरी घाटी (Strawberry valley) में जाकर घूम सकते हैं जो कि एक खूबसूरत जगह है। यहां जाकर आपको अलग सी शांति महसूस होगी। इसके अलावा आप यहां अलपाथेर झील (Alpather Lake)घूम सकते हैं, निंगले नाला (Ningle Nallah) और गोल्फ कोर्स (Golf Course in Gulmarg) भी देखने जा सकते हैं। तो, अगर आपने अभी तक गुलमर्ग में घूमने की प्लानिंग नहीं की है तो एक बार ये ट्रिप जरूर प्लान करें।