Bandhanwar designs ideas: घर में पूजा-पाठ हो या फिर कोई खास त्योहार। अक्सर घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों संग फूलों का बंधनवार यानी तोरण लगाया जाता है। कुछ लोग इसे बाजार से लाकर लगा देते हैं वहीं कुछ इसे घर में बनाना पसंद करते हैं। शारदीय नवरात्रि की महानवमी, दशहरा से लेकर दीवाली तक में आप इन तोरण को बड़ी आसानी से घर में बना सकते हैं।
पत्तों के साथ फूलों को जोड़कर इन्हें कई तरह की डिजाइन में बनाया जा सकता है। आप इसे बिना सुई धागे के स्टेपलर से भी जोड़ सकते हैं। अगर ये हैवी है तो इसे मजबूत धागे से ही बनाएं। यहां देखिए तोरण की कुछ आकर्षक डिजाइन और उन्हें बनाने का तरीका।
फूलों संग पत्तों का जरूर करें इस्तेमाल
तोरण को काफी शुभ माना जाता है। इसे बनाने के लिए आप आम, केला या अशोक के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। इसमें आप पांच पंखुड़ी वाला तोरण बना सकते हैं। या फिर फूलों के गुच्छों को जोड़कर पत्तों के संग पिरो सकते हैं।