मनुष्य के शरीर में चेहरा सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र होता है। हालांकि आज के समय फास्ट फूड और डीप फ्राइड चीजों का सेवन चेहरे की खूबसूरती को कम रहा है। कुछ लोग तो फेस की एक्स्ट्रा चर्बी से काफी परेशान हैं क्योंकि इसके कारण डबल चिन, आई बैग्स और फूले हुए गाल आपकी खूबसूरती को कम कर देते हैं। ऐसे में चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए जीवन-शैली और खानपान में बदलाव के साथ ही अपनी रूटीन में फेस एक्सरसाइज को शामिल करना भी बेहद ही जरूरी है।
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर काफी मशहूर हैं। 47 की उम्र में भी उन्होंने एक्सरसाइज और योग के जरिए खुद को मेनटेन किया हुआ है। मलाइका की फिटनेस और उनकी खूबसूरती से लाखों लोग प्रेरणा लेते हैं।
मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि फेस योग के जरिए चेहरे की एक्स्ट्रा चर्बी को किस तरह कम किया जा सकता है। इसके अलावा यह डार्क सर्कल्स, आंखों की सूजन, डबल चिन, एक्ने, पिगमेंटेशन और झुर्रियों की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है। वीडियो में मलाइका अलग-अलग फेस योग करती नजर आ रही हैं।
लिप्स पुल: लिप्स पुल एक्सरसाइज हाई चीकबोन्स को बढ़ावा देती है। इस योग को करने के लिए नीचे के होंठ को जितना हो सके उतना ऊपर उठाएं। इससे चेहरे की मांसपेशियों में खिंचाव आएगा, जिससे फेस फैट कम करने में मदद मिलती है। आप कम-से-कम 10 बार इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं।
चिन लिफ्ट: इस एक्सरसाइज के जरिए डबल चिन की समस्या को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। यह ना सिर्फ आपके जॉ और गर्दन को मजबूत बनाती है बल्कि चेहरे की मसल्स को भी स्ट्रेच करती है। इसके लिए अपनी गर्दन को पीछे की ओर झुकाएं और मुंह आसमान की तरफ कर लें। फिर आसमान को किस करने जैसा चेहरा बनाएं। आप चाहें तो इस एक्सरसाइज को 10-10 सेकेंड के लिए 10-15 बार कर सकते हैं।
