Hair Care: सफेद बालों को छुपाने के लिए बहुत सारे लोग बालों में डाई लगाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इनका लंबे समय तक इस्तेमाल बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आप चाहें कितना भी महंगा प्रोडक्ट खरीद लें, उनमें केमिकल होते ही हैं। कई बार महिलाएं अच्छे रिजल्ट के लिए पार्लर में जाकर हेयर कलर करवाती हैं। इसमें उनका मोटा पैसा खर्च होता है। जो लोग पार्लर नहीं जा पाते हैं बाजार से डाई लाकर घर में बालों को कलर कर लेते हैं। केमिकल वाला कलर बालों में लगाने से बाल जल्दी सफेद होने और ज्यादा टूटने की संभावना होती है। ऐसे में आप घर पर ही नेचुरल हेयर डाई (natural dye) तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको बाजार से कुछ भी सामान लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे आप आलू की सब्जी के छिलके से बना सकते हैं। इसे लगाने से बाल न केवल काले होंगे बल्कि हेयर वॉश करने के बाद सिल्की, शाइनी और सॉफ्ट भी नजर आएंगे।

आलू के छिलके से कैसे बनाएं डाई?

घर बैठे सस्ते दाम में बिल्कुल ब्रांडेड जैसी नेचुरल डाई बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलें। एक बर्तन में इसके छिलके इकट्ठे कर लें। गैस पर बर्तन में करीब एक कप पानी डालकर उसमें ये छिलके डालें। अब उसे अच्छी तरह से उबाल लें। इन्हें थोड़ी देर धीमी आंच पर पकने दें। ठंडा होने पर इसे बर्तन में भरकर रख दें।

घर पर बनी डाई लगाने का ये है तरीका

इसे आप हमेशा साफ और गीले बालों में लगाएं। इससे रिजल्ट अच्छा मिलेगा। सबसे पहले आलू से तैयार इस मिश्रण से 3 से 5 मिनट तक स्कैल्प पर मसाज करें। इसके बाद इसे 30 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें। इसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से धो लें।

आलू के छिलके बालों के लिए क्यों हैं फायदेमंद?

आलू के छिलकों में भरपूर मात्रा में आयरन, जिंक, पोटेशियम और कैल्शियम होता है। इसके अलावा इससे तैयार डाई में विटामिन ए, बी और सी होते हैं, जोकि बालों के स्कैल्प पर जमे एक्ट्रा ऑयल को हटा देते हैं।

शकरकंदी के छिलके से बनाएं हेयर मास्क

बालों को काला करने के बाद उन्हें सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए आप शकरकंदी के छिलके से हेयर मास्क बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंदी का छिलका निकाल लें। इसमें अंडे के सफेदी को मिलाएं। तैयार हेयर मास्क को बालों पर लगाएं। सूखने के बाद बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। इसके अलावा आप शकरकंदी के छिलके से पाउडर बनाकर उसे स्टोर भी कर सकते हैं। छिलके को लेकिन धूप में न सुखाएं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।