Makar Sankranti Rangoli Designs 2025 Images, Photos, Pictures: देश के कई हिस्सों में मकर संक्रांति का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 14 जनवरी को है। मकर संक्रांति को देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न नामों से जाना जाता है। उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति और खिचड़ी संक्रांति कहा जाता है तो वहीं, दक्षिण भारत में पोंगल, विलक्कू आदि कई नामों से जाना जाता है। इस दिन लोग अपने घर को सजाते भी हैं।
मकर संक्रांति पर अपने घर बनाएं बेहतरीन रंगोली डिजाइन
मकर संक्रांति के मौके पर अगर आप अपने घर को सजाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं। आप इन रंगोली को अपने घर की चौखट पर या फिर आंगल में आसानी से बना सकते हैं। यह देखने में काफी यूनिक लगेगा।
कब है मकर संक्रांति: Makar Sankranti 2025 Date?
मकर संक्रांति के दिन लोग पवित्र नग में स्नान कर दान पुण्य करते है, जिससे उन्हें पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन सूर्य उत्तरायण में होते हैं। वहीं, इस बार ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी 2025 यानी मंगलवार को सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा।