Makar Sankranti Rangoli Designs 2024 Images: मकर संक्रांति साल का पहला त्योहार है जो हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस साल उदयातिथि के अनुसार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति खुशी और उल्लास से भरा त्योहार है जिसे देश भर में विभिन्न नामों से जाना जाता है। मकर संक्रांति से जुड़े उत्सवों को विभिन्न नामों से जाना जाता है जैसे असम में माघ बिहू, पंजाब में माघी, हिमाचल प्रदेश में माघी साजी, जम्मू में माघी संग्रांद या उत्तरैन (उत्तरायण), हरियाणा में सकरात, मध्य भारत में सुकराट, भारत में पोंगल, तमिलनाडु, गुजरात में उत्तरायण आदि।
Happy Makar Sankranti 2024 Wishes Images, Status LIVE: Download and Share
मकर संक्रांति के दिन घर आंगन को सजाने का खास रिवाज़ है। इस दिन लोग रंगोली से घर को सजाते हैं। हिंदू धर्म में रंगोली का काफी महत्व होता है। शुभ मौके पर रंगोली बनाने बनाने से ना सिर्फ घर आंगन खूबसूरत दिखता है बल्कि सकारात्मक माहौल भी बनता है। भारत के कई राज्यों में रंगोली को अलग-अलग स्टाइल और डिजाइन में बनाया जाता है। दक्षिण में रंगोली को कोल्लम कहा जाता है। महाराष्ट्र में रंगोली तो बंगाल में अल्पना के नाम से जाना जाता है।
रंगोली के इन खूबसूरत डिजाइन को फूलों,कलर,चावल,रेत,आटे और हल्दी का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। कुछ लोग जो ज्यादा कैमिकल का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते वो ऑर्गेनिक रंगोली बनाते हैं। आर्गेनिक रंगोली बनाने के लिए फूल और किचन में मौजूद कुछ फूड्स सामग्री का इस्तेमाल करते हैं। आप भी मकर संक्रांति और पोंगल के मौके पर घर-आंगन को सजाना चाहते हैं तो इन खूबसूरत रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं। आइए हम आपको मकर संक्रांति के त्योहार पर बनने वाली रंगोलियों के बारे में बताते हैं।

गेंदा और गुलाब के फूलों से बनाएं खूबसूरत रंगोली,घर आंगन महक उठेगा।

रंगों से बनाएं खूबसूरत रंगोली। इस रंगोली को आप आंगन में बना सकती हैं।

ये रंगोली पूरी तरह आर्गेनिक है। इसमें कई तरह के फूलों का इस्तेमाल किया गया है।

बेहद आसान ये रंगोली आप 5 मिनट के अंदर बना सकती है। इसे बनाने के लिए सिर्फ पान का पत्ता और गेंदा का फूल चाहिए।

रंग बिरंगे रंगों का इस्तेमाल करके आप इस रंगोली से घर को सजा सकते हैं।