Makar Sankranti Rangoli Designs 2026: मकर संक्रांति का पर्व खुशियों, नई शुरुआत और उमंग का प्रतीक होता है। इस खास दिन पर पतंग उड़ाने की भी परंपरा है। वहीं, मकर संक्रांति पर घर-आंगन को भी सजाया जाता है।

ऐसे में अगर आप भी मकर संक्रांति पर अपने घर को सजाने का प्लान करना चाहते हैं, तो कुछ खास तरह की रंगोली बना सकते हैं। हम आपके लिए यहां पतंगों वाली रंगोली लेकर आए हैं, जिन्हें आप घर के मेन गेट या फिर आंगन में बना सकते हैं।

फोटोः Pinterest

मकर संक्रांति के मौके पर आप इस रंगोली को आसानी से बना सकते हैं। फूलों से बनी बड़ी पतंग और काले बैकग्राउंड पर लिखा ‘शुभ संक्रांति’ त्योहार की भावना को खूबसूरती को दिखा रहा है। यह रंगोली घर के मेन गेट के लिए परफेक्ट है।

फोटोः Pinterest

आप इस रंगोली डिजाइन को आसानी से बना सकते हैं। काले बेस पर बनी यह पतंग की रंगोली काफी सुंदर लग रही है। गुलाबी और पीले रंग की लाइनें इसे मॉडर्न लुक दे रही हैं।

फोटोः Pinterest

इस डिजाइन में पतंग को चार हिस्सों में अलग-अलग रंगों से सजाया गया है। डॉट्स और बॉर्डर की सफेद लाइनें रंगोली को क्लीन फिनिश देती हैं। यह रंगोली मकर संक्रांति की रंगीन पतंगों और खुशियों के उत्साह को दर्शाती है।

फोटोः Pinterest

आप इन दोनों रंगोलियों में से किसी एक को भी आसानी से बना सकते हैं। इस परआप ‘शुभ मकर संक्रांति’ भी लिख सकते हैं।

फोटोः Pinterest
फोटोः Pinterest