Happy Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है।  मकर संक्रांति का त्योहार सूर्य के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन लोग पवित्र नदी में स्नान करते हैं और स्नान के बाद दान करते हैं। इस दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

मकर संक्रांति पर विशेष व्यंजन

मकर संक्रांति को देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह से सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन पूरब से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के कोने-कोने में विभिन्न तरह के व्यंजनों को बनाया और खाया जाता है। उत्तर प्रदेश और बिहार में इस दिन  तिल-गुड़ के लड्डू, दही चिउड़ा और खिचड़ी को खाया जाता है।

मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ का है विशेष महत्व

वहीं, राजस्थान में जलेबी और फाफड़ा का चलन है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मकर संक्रांति के मौके पर किस राज्य में कौन सा व्यंजन बनाया और खाया जाता है। मालूम हो कि मकर संक्रांति के दिन हर राज्य में तिल और गुड़ का विशेष महत्व है।

मकर संक्रांति पर किस राज्य में क्या खाया जाता है?

उत्तर प्रदेश और बिहार

मकर संक्रांति के दिन उत्तर प्रदेश और बिहार में दही -चिउड़ा (Dahi Chuda), खिचड़ी, तिल के लड्डू।

पंजाब

इस दिन पंजाब में सरसों का साग और मक्के की रोटी, गजक और रेवड़ी,  तिल और गुड़ के बने व्यंजन को बनाया और खाया जाता है।

राजस्थान और गुजरात

राजस्थान और गुजरात में मकर संक्रांति के दिन तिल-पट्टी और गुड़ के लड्डू को खाया जाता है। इस दिन उंधियू को भी बनाया जाता है। मालूम हो कि उंधियू को सब्जी और कुछ मसालों से बनाया जाता है। इस दिन गुजरात में जलेबी और फाफड़ा भी खाने का चलन है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में इस दिन तिल और गुड़ से बने लड्डू को खाया जाता है। इस दिन महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मीठी भरवां रोटी भी बनाई जाती है।

तमिलनाडु

मकर संक्रांति के दिन तमिलनाडु में मीठा पोंगल बनाया जाता है। इसको चावल, गुड़, मूंग दाल, घी, काजू, किशमिश और इलायची से तैयार किया जाता है। इस दिन नारियल की चटनी और सांभर के साथ भी बनाया जाता है।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना

इस दिन आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में चावल और गुड़ से बने लड्डू खाने की परंपरा है।

कर्नाटक

कर्नाटक में मकर संक्रांति पर तिल, गुड़, मूंगफली और नारियल के मिश्रण से एल्लु-बेला को तैयार किया जाता है और खाया जाता है।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में इस दिन  बंगाली पीठ पतिशप्त, पूली पिठा और दुध पिठा को खाया जाता है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़

मकर संक्रांति के दिन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तिल के लड्डू और खीर और गुड़ के पकवान को खाया जाता है। आगे पढ़िएः खूबसूरती में चार चांद लगाता है आंखों का काजल, यामी गौतम की तरह आप भी घर पर ऐसे करें तैयार