नहाने से लोगों को ताजगी महसूस होती है। नहाना लोगों के लिए मुख्य प्राथमिकता है। हर कोई अपने दिन की शुरूआत नहाने से करना चाहता है। नहाने से त्वचा की मृत कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं और शरीर पर जमे बैक्टीरिया और कीटाणु मर जाते हैं। नहाने से शरीर की बदबू भी खत्म हो जाती है और पसीना भी हट जाता है। लेकिन नहाते वक्त कई ऐसी बात होती है जिनके बारे में जानना जरूरी होता है वरना इससे आपके शरीर को कई नुकसान भी पहुंच सकता है। आइए जानते हैं नहाने से जुड़ी गलतियां जो आपको नहीं करनी चाहिए।
एक्सरसाइज के बाद ना नहाना
एक्सरसाइज के बाद शावर ना लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। एक्सरसाइज के बहुत पसीना होता है जिसके कारण बैक्टीरिया का उत्पादन होता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए हमेशा एक्सरसाइज के बाद शावर जरूर लें।
रोजाना शैंपू ना करें
कई लोग रोजाना नहाते वक्त बालों को धोते हैं। ऐसा करना गलत है और इससे स्वास्थ्य संबंधित समस्या भी हो जाती है। रोजाना शैंपू करने से बाल भी कमजोर हो जाते हैं और स्कैल्प रूखे हो जाते हैं। इसलिए बालों को स्वस्थ रखने के लिए सप्ताह में सिर्फ दो बार बाल धोएं।
गिले बालों को तौलिए से लपेटना
बाल आसानी से कमजोर हो जाते हैं जिसके कारण बालों के गिरने की समस्या हो जाती है। इसलिए कभी भी नहाने के बाद बालों को तौलिए से ना लपेटे। बालों को तौलिए से हल्के हाथों से पोछें या फिर खुद ही सूखने दें।
शावर कैप साफ ना करना
शावर कैप गंदे होने पर उनपर एल्गी और बैक्टीरिया जम जाते हैं जिसके कारण स्वास्थ्य प्रभावित होता है। एल्गी के कारण कई बार फेफड़ों से जुड़ी परेशानी भी हो जाती है। इसलिए रोजाना अपने शावर कैप को साफ करते रहें।