देश आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और धूमधाम के साथ मना रहा है। ऐसे में आज के दिन महात्मा गांधी को कई लोग याद कर रहे हैं। दरअसल भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में महात्मा गांधी का नाम हमेशा अदब के साथ लिया जाता है। उन्होंने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलते हुए देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई और पूरी दुनिया को शांति और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया।

वहीं, गांधीजी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता संग्राम के समय थे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनके अनमोल विचारों को याद करना हमें एक बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। ऐसे में इस लेख में हम आपके लिए उनके कुछ प्रेरणादायक विचार लेकर आए हैं, जिन्हें आप पढ़ सकते हैं।

महात्मा गांधी के अनमोल विचार : Mahatma Gandhi Motivational Quotes

आजादी का कोई अर्थ नहीं है,
यदि उसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हो।

– महात्मा गांधी

मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।

  • महात्मा गांधी

अगर आप इस दुनिया में कुछ बदलाव देखना चाहते हो, तो आपको ही बदलाव बनना पड़ेगा

  • महात्मा गांधी

गौरव लक्ष्य पाने के लिए कोशिश करने में हैं, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में। – महात्मा गांधी

जो समय बचाते हैं, वे धन बचाते हैं
और बचाया हुआ धन, कमाए हुए धन के बराबर है।

  • महात्मा गांधी

आंख के बदले आंख, पूरे विश्व को अंधा बना देगी।- महात्मा गांधी

व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है।
वह जो सोचता है, वह बन जाता है।
महात्मा गांधी