Panchamrit Recipe For Mahashivratri: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दिन भक्त मंदिरों में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक, इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाएं पंचामृत

महाशिवरात्रि के दिन भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन शिवलिंग पर पंचामृत अर्पित करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। अगर आप भी इस महाशिवरात्रि भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं और शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाना चाहते हैं तो हम आपके लिए पंचामृत बनाने की आसान विधि के बारे में बताने वाले हैं।

पंचामृत बनाने की सामग्री

1 कप गाय का कच्चा दूध
आधा कप दही
2 चम्मच घी
1 चम्मच शहद
1 चम्मच गंगाजल
5 तुलसी पत्ता

पंचामृत कैसे बनाएं?

पंचामृत बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरे में सबसे पहले गाय के कच्चे दूध को डालें। आप इसमें दही, घी, शहद और गंगाजल को डालें। अब आप सभी चीजों को सही से मिलाएं। लास्ट में आप ऊपर से तुलसी पत्ते को डालें। इस तरह पंचामृत बनकर तैयार है। आप इसको भगवान शिव को महाशिवरात्रि के दिन समर्पित कर सकते हैं।

कब है महाशिवरात्रि 2025- Maha Shivratri 2025 Date

मालूम हो कि फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर शुरू होगी और जिसका समापन 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा। आमतौर पर अधिकतर व्रत पर उदया तिथि का विशेष महत्व है। लेकिन महाशिवरात्रि में रात्रि के पूजन का विधान है इसलिए 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। आगे पढ़िएः महाशिवरात्रि पर बनाएं रंगोली, यहां से देखें बेस्ट रंगोली डिजाइन