Maharana Pratap Jayanti 2025 Ki Hardik Shubhkamnaye: शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रेम असीम प्रेम को परिभाषित करने वाले महाराणा प्रताप की आज यानि 29 मई को जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। मुगलों की नींव हिला देने वाले महाराणा ने ‘हल्दीघाटी युद्ध’ अकबर की सेना से लड़ा था। आज तक उनके वीरता के किस्से लोगों की जुबान पर है। उनका नाम लेते ही भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। इस खास दिन उनके पराक्रम को याद करते हुए लोग उन्हें नमम करते हैं। आप भी अपनों को उनसे जुड़े प्रेरणादायक कोट्स और संदेश भेजकर उनको वीरता और जोश से भर सकते हैं।

महाराणा प्रताप जयंती के लिए शुभकामना संदेश (aharana Pratap Jayanti 2025 Wishes in hindi)

जब-जब तेरी तलवार उठी

तो दुश्मन टोली डोल गयी

फीकी पड़ी दहाड़ शेर की

जब-जब तू ने हुंकार भरी !

महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं

चेतक पर चढ़ जिसने,

भाला से दुश्मन संघारे थे।

मातृ भूमि के खातिर,

जंगल में कई साल गुजारे थे।

महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!

जिसने शौर्य की सीमा लांघी,

जिसने नहीं कभी सिर झुकाया,

जो सुख-वैभव छोड़ धूल में,

देश-धर्म को सर्वोपरि लाया।

महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!

यही जीवन का अटल सत्य है कि

वीरों की चिताएं भी पूजी जाती हैं,

कायर का कहीं सत्कार नहीं होता।

महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!

स्वर्ण सिंहासन ठुकराया जो,

छाया को राजभवन न माना,

चबाकर घास, कंद- मूल,

प्रतिज्ञा को रखा निभाना।

रणभेरी जब बोली रण में,

तो सिंहों ने भी मान किया,

अरि की सेना कांप उठी थी,

जब प्रताप ने बाण पिया।

महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!

हल्दीघाटी के युद्ध में,

दुश्मन में कोहराम मचाया था।

देख वीरता राजपूताने की,

दुश्मन भी थर्राया था।

महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!