Shri Krishna Geeta Updesh: हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कभी-कभी निराशा, तनाव और असफलताएं भी मिलती रहती हैं। ऐसे में आप गीता में भगवान श्रीकृष्ण के कहे उपदेशों को याद रख सकते हैं।
दरअसल, गीता जीवन में आने वाली कठिनाइयों से निपटने का मार्ग दिखाती है। इसके उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने हजारों साल पहले थे। हर व्यक्ति जो जीवन में चुनौतियों और संघर्षों का सामना कर रहा है, वह गीता के संदेशों से अपनी राह आसान बना सकता है।
गीता के उपदेश:
- सत्य के मार्ग पर चलने वाला कभी नहीं हारता।
- किसी भी चीज में अति करने से बचना चाहिए।
- आत्मा अमर है, इसलिए मृत्यु से डरना नहीं चाहिए।
- एक बुद्धिमान व्यक्ति ज्ञान और कर्म दोनों को समान मानता है, क्योंकि ज्ञान और कर्म के संतुलन से ही जीवन सफल होता है।
- कोई भी व्यक्ति अपने कर्मों के परिणाम से बच नहीं सकता।
- सबसे बड़ा दुख का कारण अत्यधिक मोह है।
- दूसरों के कार्यों की तुलना अपने से नहीं करनी चाहिए। मनुष्य को इसके बजाय अपने धर्म का पालन करना चाहिए।
- सफलता की सबसे बड़ी कुंजी स्वयं पर विश्वास करना है।
- जो व्यक्ति हर बात पर संदेह करता है, उसे खुशी न इस लोक में मिलती है और न ही कहीं और।
- अहंकार से मुक्ति पाकर व्यक्ति अपने वास्तविक स्वरूप को पहचान सकता है।