Mahabharata Karna Life Lessons: टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में कर्ण का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता पंकज धीर (Pankaj Dheer) का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से महाभारत के सबसे प्रसिद्ध और वीर योद्धा कर्ण के किरदार को अमर कर दिया। उनकी इस भूमिका ने दर्शकों के दिलों में कर्ण की छवि को अमिट बना दिया।
अगर आप भी अपने जीवन में महान बनना चाहते हैं, तो कर्ण के जीवन से जुड़ी कुछ बातों को फॉलो कर सकते हैं। कर्ण की सोच, कर्म और आदर्श आज भी हर किसी को प्रेरित करते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपके लिए कर्ण की वो 5 बातें लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर आप महान बन सकते हैं और सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं।
कर्ण को कहा जाता है दानवीर
दरअसल, महाभारत के वीर योद्धा कर्ण को ‘दानवीर कर्ण’ के नाम से जाना जाता है। उनका पूरा जीवन संघर्ष, निष्ठा और आदर्शों से भरा हुआ था। हर परिस्थिति में कर्ण ने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। ऐसे में उनके जीवन से ऐसी कई बातें हैं, जिनसे सीख लेकर कोई भी इंसान महान बन सकता है।
कर्ण के जीवन से सीखने योग्य बातें
किसी भी परिस्थिति में हार न मानें
कर्ण ने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी। वह अपने जन्म से लेकर मृत्यु तक अन्याय और उपेक्षा झेलते रहे। हालांकि, अपने मूल्यों से उन्होंने कभी समझौता नहीं किया और हार नहीं मानी। कर्ण ने अपनी मेहनत से खुद को सर्वश्रेष्ठ योद्धा साबित किया। ऐसे में अगर आप भी अपने जीवन में परेशान हैं, तो खुद पर काम करते रहें और कभी हार न मानें।
वचन का पालन करें
कर्ण ने जीवनभर दुर्योधन के प्रति अपनी मित्रता और वचन को निभाया। उन्हें यह पता था कि वह जिसके खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, वे उनके अपने ही हैं, फिर भी उन्होंने दुर्योधन का साथ दिया और मरते दम तक अपने वचन को नहीं तोड़ा। ऐसे में अगर आप भी किसी चीज़ को ठान लें, तो उसे हर हाल में पूरा करें।
खुद पर भरोसा रखें
महाभारत में कर्ण को कई बार अपमान का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी अपने आत्मविश्वास को कम नहीं होने दिया। उन्होंने गुरु परशुराम सहित कई लोगों को अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया। ऐसे में अगर कभी आप हिम्मत हारें, तो कर्ण से यह सीख ले सकते हैं।
कर्म करते रहें
कर्ण से एक और महत्वपूर्ण सीख मिलती है कि हर परिस्थिति में अपने कर्म करते रहें और दूसरों की आलोचना में अपनी एनर्जी को खत्म न करें। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पूरा करने के लिए लगातार काम करते रहें। ऐसे में अपना काम करें और परिणाम की चिंता न करें।
दूसरों के प्रति उदारता दिखाएं
कर्ण को महाभारत में दानवीर कहा गया है। उन्होंने कभी भी किसी को खाली हाथ नहीं लौटाया। उन्होंने अपना कवच और कुंडल तक दान कर दिए थे। ऐसे में अगर आप भी अपने जीवन में महान बनना चाहते हैं, तो दूसरों की मदद करें।