बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक रही है ऐश्वर्या राय और सलमान की कहानी। इस कहानी में ऐश्वर्या का दिल ऐसा टूटा कि आज तक जुड़ नहीं पाया। ऐसी ही बॉलीवुड की कई और प्रेम कहानियां हैं जो पूरी भी नहीं हुई और कुछ पूरी हुई तो आगे चलकर बेहद कड़े अनुभवों से गुजरी। आइए आपको बताते हैं, कैसे हुई इन सबकी शुरूआत और कैसे इन सभी के रिश्तों ने ली करवटें-
कंगना रनौत: आदित्य पंचोली और कंगना रनौत के संबंध काफी दिनों तक सुर्खियों में रहे हैं। कंगना ने एक टीवी इंटरव्यू में आदित्य पंचोली के साथ अपने कड़वे रिश्तों के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की थी। कंगना ने सार्वजनिक रूप से बताया था कि कैसे आदित्य ने उन्हें बंधक बना लिया था जबकि वो उस समय नाबालिग थी। आदित्य ना सिर्फ कंगना से उम्र में काफी बड़े थे बल्कि शादीशुदा भी थे।
जिया खान: जिया खान की खुदखुशी का मामला मीडिया में कई दिन सुर्खियों में रहा। जिया की मां का आरोप है कि उनकी बेटी के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के चलते ही जिया ने खुदखुशी की। अजीब बात ये है कि सूरज के पिता आदित्य पंचोली का नाम भी इस लिस्ट में हैं।
करिश्मा कपूर: संजय कपूर से शादी के 13 साल बाद करिश्मा कपूर ने यह कहते हुए तलाक ले लिया कि उनके पति उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। तो वहीं संजय ने आरोप लगाया कि करिश्मा ने सिर्फ उनसे पैसों के लिए शादी की थी। दोनों का इस तरह एक दूसरे पर कीचड़ उछालना मीडिया कई दिनों सुर्खियों में रहा।
ऐश्वर्या राय: सलमान खान और ऐश्वर्या राय का अफेयर बॉलीवुड के कुछ सबसे चर्चित प्रेम संबंधों में से एक रहा है। हम दिल दे चुके सनम फिल्म के सेट से शुरू हुई ये प्रेम कहानी आगे चलकर बेहद कड़वे अनुभवों से गुजरी। ऐश्वर्या ने सलमान खान पर शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। मीडिया में ये भी रिपोर्ट्स है कि फिल्म चलते चलते के सेट पर ना सिर्फ सलमान ने एश्वर्या से मारपीट की बल्कि फिल्म के हीरो शाहरुख से भी उनकी काफी बहस हो गई थी। उस समय ऐश्वर्या राय के माता-पिता ने सलमान खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
प्रीति जिंटा: मशहूर उद्योगपति नेस वाडिया और प्रीति जिंटा का अफेयर साल 2005 में शुरू हुआ था। उस समय प्रीति अपने करियर के शिखर पर थी लेकिन जैसे-जैसे प्रीति का करियर का ग्राफ नीचे गया नेस के साथ उनके संबंधों में भी खटास आती गई। नेस और प्रीति आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के को-ऑनर थे। साल 2014 में प्रीति ने नेस पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद इस मामले ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी। प्रीति का आरोप है कि नेस साल 2009 में भी एक पार्टी के दौरान उन्हें थप्पड़ मार चुके हैं।
सलमान खान: इस लिस्ट में सलमान खान अकेले ऐसे सेलिब्रिटी हैं जिनका दो बार नाम इस लिस्ट में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बार कैटरीना के कपड़ों को लेकर सलमान इतने नाराज हुए कि उन्होंने अपना आपा खो दिया और उन्हें शरीरिक रूप से प्रताड़ित किया।
डिंपल कपाड़िया: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया के बीच भी कई बार झगड़ों की खबरों ने सुर्खियों में जगह पाई है। राजेश खन्ना के खराब स्वभाव के चलते ही शादी के 11 साल बाद ही डिंपल उनसे अलग हो गई।