Falling in love with your best friend: आपके जीवन में कई दोस्त होते हैं लेकिन उनमें से केवल एक ही दोस्त होता है जो आपके लिए बहुत खास होता है। वह दोस्त कोई और नहीं आपका बेस्ट फ्रेंड होता है। बेस्ट फ्रेंड के साथ आपका स्पेशल रिश्ता होता है जो सिर्फ आप दोनों के लिए महत्वपूर्ण होता है। आप किसी भी परिस्थिति में एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ते हैं। साथ ही आप एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते भी हैं। अगर किसी लड़के की बेस्ट फ्रेंड महिला है या किसी लड़की का बेस्ट फ्रेंड लड़का है तो आपको पता भी नहीं चलता है कि कब आप अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार कर बैठते हैं। आइए आपको उन संकेतों के बारे में बताते हैं जिससे पता चलता है कि आप अपने बेस्ट फ्रेंड को प्यार करने लगे हैं।
आपको जलन होती है:
अगर आप किसी के दोस्त हैं तो उस इंसान के अपने कई और दोस्त भी होते हैं। अगर आपका बेस्ट फ्रेंड किसी को डेट करता है तो आपको जलन होती है। इसका मतलब यह है कि आप नहीं चाहते कि वह किसी और को अटेंशन दे।
उनकी प्राथमिकता बनना चाहते हैं:
जब आप अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार करने लगते हैं तो चाहते हैं कि वह आपको अपनी प्राथमिकता बनाए ताकि आप उनकी अटेंशन पा सके।
उनके साथ जाने के लिए हमेशा तैयार हो जाते हैं:
जब भी आपका बेस्ट फ्रेंड कोई प्लान बनाता है तो आप हमेशा जाने के लिए तैयार हो जाते हैं चाहे फिर आपको कोई काम ही क्यों ना हो। इससे यह पता चलता है कि आपकी भावनाएं उनके लिए सिर्फ दोस्त नहीं उससे ज्यादा है।
आप उनका दोस्त से ज्यादा बनना चाहते हैं:
दोस्ती को प्यार में बदलने का सबसे बड़ा संकेत यह होता है कि आप उन्हें दोस्त से ज्यादा मानते हैं। आपके मन में यह भावना होती है कि आपका बेस्ट फ्रेंड ही आपका पार्टनर बनें।
उनकी बातों पर ध्यान देते हैं:
अगर आप अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार करने लगे हैं तो उनसे जुड़ी हर चीज को नोटिस करते हैं। उनकी हर छोटी-बड़ी बात को ध्यानपूर्वक सुनते हैं। वो जो भी बोलते हैं आप उनको अनदेखा नहीं करते हैं।
(और Lifestyle News पढ़ें)