Be friends, before lovers: ऐसा माना जाता है कि एक बेस्ट फ्रेंड के साथ यदि आप रिलेशनशिप में आते हैं तो आपके रिश्ते भी अधिक भरोसा और आपसी समझ होती है। जब आपका पार्टनर एक अच्छा दोस्त होता है तो वह आपको और बेहतर तरीके से समझता है। आप दोनों के बीच की बॉन्डिंग और अच्छी होती है। इसलिए एक रिश्ते में बंधने से पहले आपको अपने पार्टनर का एक अच्छा दोस्त होने की जरूरत है। इससे आपका रिश्ता ना सिर्फ मजबूत होगा बल्कि लंबे समय तक बरकरार भी रहेगा। इसलिए आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि रिलेशनशिप में आने से पहले अपने पार्टनर का दोस्त होना क्यों जरूरी होता है।

अधिक भरोसा होता है:
एक पार्टनर जब आपका एक अच्छा दोस्त होता है तो आप दोनों के बीच का भरोसा और गहरा होता जाता है। एक इंसान अपने पार्टनर से चीजें छुपा सकता है लेकिन अपने दोस्त से कभी भी नहीं छुपाएगा। इसलिए हमेशा अपने पार्टनर का पहले दोस्त बनने की कोशिश करें। इससे आपको दोनों के बीच भरोसे का रिश्ता बनेगा।

फिर से प्यार में पड़ने के कारण देता है:
एक दोस्त से प्यार होता है तो रिलेशनशिप में और मजबूती आती है। जब आप अपने पार्टनर के एक अच्छे दोस्त होते हैं तो आपको उनके दोबारा प्यार करने का कारण मिल जाता है। आपको समझ आता है कि उनसे अच्छा पार्टनर आपको कोई मिल ही नहीं सकता है। वह आपके बेस्ट हैं।

[bc_video video_id=”5999954778001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

हमेशा एक समान रुचि मिलेगी:
प्यार में यदि दोस्ती होती है तो कही ना कही रूचि भी एक समान हो जाती है। जब आपकी रूचि एक समान होती है तो समय साथ बिताना और आसान हो जाता है। एक-साथ रहने पर भी छोटी-छोटी चीजों को लेकर लड़ाई कम होने लगती है।

हमेशा अपने साथी के साथ मस्ती करेंगे:
रिलेशनशिप में होना तब और अधिक अच्छा लगने लगता है जब आप अपने साथी एक अच्छे दोस्त बन जाते हैं। ऐसा होने पर आप मस्ती अधिक कर पाते हैं। किसी भी चीज को करने की झिझक खत्म हो जाती है।

(और Lifestyle News पढ़ें)