Virat-Anushka relationship: विराट क्रिकेट की दुनिया के एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं तो वहीं अनुष्का बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक साथ ये दोनों एक बेहद खूबसूरत कपल दिखते हैं। हम इस जोड़ी की खूबसूरत प्रेम कहानी उनके सभी प्रशंसकों के लिए लेकर आए हैं। अपने रिश्ते में तमाम उतार-चढ़ाव के बाद, वे एक मजबूत जोड़े के रूप में सामने आए, जिन्होंने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी किया और अपने जीवन के नए चरण में प्रवेश किया।

विराट और अनुष्का 2013 में एक-दूसरे से मिले थे। उन्होंने एक टीवी कर्मशियल में एक साथ काम किया था। इसके बाद, दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए और अलग-अलग जगहों पर एक साथ स्पॉट किए जाने लगे। बेशक, कुछ ही समय में, इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने की अफवाहें भी सामने आने लगी थी। रिपोर्ट के अनुसान, जनवरी 2014 में जब टीम इंडिया अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे से मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंची थी, तब सभी का ध्यान आकर्षित हुआ। बाकी टीम के साथ होटल जाने के बजाय, विराट अनुष्का के अपार्टमेंट में गए थे। वास्तव में, मीडिया रिपोर्ट्स केअनुसार, अभिनेत्री ने खुद उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए अपनी कार भेजी थी।

इतनी सारी चीजों के बाद यह साफ हो गई थी ये कपल डेट कर रहे हैं। विराट ने एक बेहद बेहतरीन तरीके से इस बात का खुलासा किया था। नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ एक मैच के दौरान विराट ने दर्शकों के बीच अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया था। उसी महीने, विराट ने अनुष्का के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया, और कहा, “जो कुछ भी है वह साफ है, मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।” अनुष्का ने भी अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया और एक इवेंट के दौरान उन्होंने कहा, “हम कुछ भी नहीं छिपा रहे हैं। हम एक रिश्ते में हैं। ”

(और Lifestyle News पढ़ें)