Relationship Tips, Advice, Goals, Quotes, Status: रिश्ता बनाने से ज्यादा उसे निभाना मुश्किल होता है। अक्सर लोग एक रिलेशनशिप में अनजाने में वो गलतियां कर देते हैं जिसके कारण उनका रिश्ता प्रभावित हो जाता है। कई लोगों को इस बात की सही जानकारी नहीं होती है कि रिश्ते को बनाएं रखने के लिए आखिर कौन-कौन सी बातें जरूरी होती हैं। यदि आप अपने रिश्ते में प्यार बनाएं रखना चाहते हैं और रिश्ते को टूटने से बचाना चाहते हैं तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना पड़ेगा। Cosmopolitan के एक रिसर्च बेस्ड आर्टिकल में इस बात के बारे में बताया है कि रिश्ते को बचाने के लिए क्या चीजें नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वो गलती जो आपको अपने रिश्ते में नहीं करनी चाहिए।
1. बीती बातों को आज में ना लाएं: अगर बीते समय में आपके पार्टनर से आपकी लड़ाई हुई हो और फिर उसी समय चीजें खत्म हो गई हों, तो आपको फिर उन चीजों को शुरू नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बिना मतलब आप दोनों के बीच टेंशन होगी जिससे आपका रिश्ता प्रभावित हो सकता है।
2. शक ना करें: अपने पार्टनर पर भरोसा करना रिश्ते को बनाएं रखने के लिए सबसे जरूरी चीज होती है। यदि आप अपने पार्टनर पर शक करेंगे तो वह आपके रिश्ते को धीरे-धीरे कमजोर कर देगा।
3. हर बात के लिए ब्लेम ना करें: रिश्ते के लिए एक बहुत जरूरी बात है अपने पार्टनर की गलतियों को माफ कर के आगे बढ़ना। इसलिए कभी भी किसी चीज के लिए अपने पार्टनर को ब्लेम ना करें बल्कि चीजों को हल्के में लेने की कोशिश करें।
4. गलती ना मानने की भूल ना करें: गलती होने पर मांफी मांगने से कभी भी पीछे ना रहें। यह आपके पार्टनर पर एक अच्छा इम्प्रेशन बनाता है। साथ ही आपके रिश्ते में अहंकार को बीच में आने नहीं देता है।
5. अहंकार बीच में ना लाएं: यदि आपके पार्टनर से किसी तरह की कोई गलती हो जाए तो आप मांफ करने से पीछे ना हटें। चीजों को बढ़ाने से बेहतर है उसे खत्म कर दें। मांफ करना आपके रिश्ते के लिए फायदेमंद होगा और मजबूत भी बनाएगा। आपके पार्टनर को इस बात का पता चलेगा कि आपके अंदर अहंकार नहीं है।
6. नकारात्मक बातों को भूल जाएं: यदि आपके पार्टनर में किसी प्रकार की कोई नकारात्मक बात हो तो भी आप उन्हें इस बात का एहसास बार-बार ना दिलाएं। इससे आपके पार्टनक के मन में आपके लिए घृणा आ सकती है।
(और Lifestyle News पढ़ें)

