Celebrity parenting tips: व्यस्त होने के कारण कई पेरेट्स अपने बच्चों पर सही तरह से ध्यान नहीं दे पाते हैं। यह भी एक बड़ी वजह से कि आजकल के पेरेंट्स बॉलीवुड सेलेब्स को फॉलो करते हैं और यह जानने की कोशिश करते हैं कि व्यस्त होने के बावजूद वह अपने बच्चों का ध्यान कैसे रखते हैं या उन्हें अपना समय कैसे दे पाते हैं। पेरेंट्स चाहे कोई आम इंसान हो या बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने बच्चों को लेकर हमेशा कन्सर्न रहते हैं। सेलेब्स भी अपने बच्चों का उसी प्रकार ध्यान रखते हैं जैसे एक आम इंसान रहता है। तो आइए बॉलीवुड सेलेब्स से कुछ टिप्स जो उन्हें और आपको स्मार्ट पेरेंट्स बना सकते हैं और आपके बच्चों को आपके और नजदीक ला सकते हैं।

शाहरूख खान:
शाहरूख खान ना सिर्फ बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि वह अपने बच्चों के हिरो भी हैं। व्यस्त होने के बावजूद भी शाहरूख अपने बच्चों के लिए समय निकालते हैं और उन्हें एक पिता की तरह नहीं बल्कि एक फ्रेंड की तरह ट्रीट करते हैं। अपने बच्चों के हर छोटी-बड़ी बातों का ध्यान रखते हैं।

सुष्मिता सेन:
सुष्मिता सेन का कहना है कि बच्चों से फ्रेंडली रहना जरूरी होता है ताकि वह बिना किसी डर के अपने दिल की बात बता सकें, लेकिन साथ ही कभी-कभी बच्चों से सख्ती भी करनी जरूरी होती है ताकि वह किसी गलत रास्ते पर ना जाएं।

ऋतिक रोशन:
जैसा कि हम सभी को पता है कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान अलग हो चुकें हैं। लेकिन इसके बावजूद ऋतिक रोशन अपने बच्चों के साथ समय बिताने से पीछे नहीं हटटे हैं। जब भी उन्हें समय मिलता है वह अपने दोनों बच्चों के साथ आउटिंग पर जाते हैं, उनके साथ एक्सरसाइज करते हैं, पेंटिंग करते हैं।

आशीष चौधरी:
आशीष चौधरी अपने बच्चों के साथ-साथ अपनी बहन के बच्चों का भी ध्यान रखते हैं। उनका ऐसा मानना है कि आपको अपने बच्चों से अधिक सख्ती नहीं बरतनी चाहिए क्योंकि बच्चे अपनी गलती से ही सिखते हैं। जब तक वह कोई गलती नहीं करेंगे तब तक कुछ सीखेंगे नहीं।

(और Lifestyle News पढ़ें)