करीना कपूर और शैफ अली खान के बेटे बॉलीवुड के स्टार किड्स में सबके फेवरेट हैं। उनकी हर एक एक्टिविटी पर मीडिया के कैमरों की नज़र रहती है। तैमूर की फैन फॉलोइंग भी से ही किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। तैमूर को जहां सैफ अली खान और करीना कपूर संभालते नज़र आते हैं, वहीं उनकी नैनी भी अक्सर उनके साथ दिखाई देती हैं। वो तैमूर का ख्याल बहुत अच्छे से रखती हैं। हाल ही में तैमूर की नैनी की सैलरी को लेकर चर्चा हो रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तैमूर के नैनी की सैलरी एक इंजीनियर, एमबीए और आईटी प्रोफेशनल से भी ज्यादा है। आइए जानते हैं-

तैमूर के नैनी की कितनी है सैलरी: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तैमूर की नैनी की बेसिक सैलरी 1.5 लाख महीना है। वहीं कई बार उन्हें एक्स्ट्रा शिफ्ट में काम करना होता है, ऐसे में उनकी सैलरी 1.7 लाख रुपए महीने तक पहुंच जाती है। इतना ही नहीं उन्हें एक कार भी दी गई है, जिससे वे तैमूर को घुमाती हैं। बता दें कि तैमूर की नैनी का नाम सावित्री है।

कैसे रखती हैं तैमूर का ध्यान:

नहलाना और खाना दोनों का रखती हैं ध्यान: नैनी का काम आसान नहीं होता है। उन्हें बच्चे के खाने से लेकर उनको नहलाने तक का ध्यान रखना पड़ता है। इतना ही नहीं, उन्हें हर किसी चीज को करने की आजादी भी नहीं होती हैं। पैरेंट्स के इंस्ट्रक्शन को फॉलो करना पड़ता है।

हाईजीन का रखना पड़ता है ध्यान: नैनी को बच्चे के हाईजीन का खान ध्यान रखना पड़ता है। बच्चे के हाईजीन के साथ-साथ उन्हें खुद की भी हाईजीन का ध्यान रखना पड़ता है। तैमूर की नैनी हमेशा साफ लुक में नजर आती हैं। उनके कपड़े बिल्कुल साफ-सुधरे होते हैं।

खेलते वक्त ध्यान रखना: तैमूर की नैनी उनका खेलते वक्त भी पूरा ध्यान रखती हैं। चूंकि माता-पिता काम को लेकर बिजी रहते हैं, ऐसे में खेलने के दौरान बच्चा कुछ निगल न ले या खुद को किसी खतरनाक स्थिति में न डाल ले, इसकी जिम्मेदारी नैनी की ही होती है। वह हमेशा तैमूर के साथ होती हैं ताकि उन्हें चोट ना लगे।