Lord Vishnu Names For Baby Boy: भगवान विष्णु को जगत का पालनहार माना जाता है। माना जाता है कि इनके नाम से जुड़ा हर शब्द जीवन में सकारात्मकता, सुख और समृद्धि लेकर आता है। ऐसे में अगर आप भी भगवान विष्णु के भक्त हैं, तो अपने लाड़ले का नाम भी इनके कुछ नामों पर रख सकते हैं। इससे आपके बच्चे को हर समय श्रीहरी का आशीर्वाद मिलता रहेगा। ये नाम आपके लाड़ले के जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे आपका बच्चा हर समय सफलता और शांति की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।

भगवान विष्णु के नाम पर रखें अपने बेटे का नाम

  1. नारायण: जो संपूर्ण जगत का आधार हैं और सभी प्राणियों का पालन-पोषण करते हैं।
  2. माधव: लक्ष्मीपति, जो सौभाग्य, धन और सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं।
  3. गोविंद: गायों, धरती और वेदों के रक्षक, जो जीवों को आनंद और सुख देते हैं।
  4. पुरुषोत्तम: सभी जीवों में श्रेष्ठ, जो उत्तम पुरुष के रूप में पूजनीय हैं।
  5. वामन:भगवान विष्णु का पांचवां अवतार, जिन्होंने तीन पग में पूरी पृथ्वी और स्वर्ग नाप लिए।
  6. जनार्दन : जो सभी प्राणियों की रक्षा करते हैं और उनके दुख हर लेते हैं।
  7. हरि : जो भक्तों के पाप, दुख और कष्ट हरकर उन्हें मुक्ति प्रदान करते हैं।
  8. अनंत: जिनका न कोई आरंभ है और न कोई अंत, जो शाश्वत और अनादि-अनंत हैं।
  9. पद्मनाभ: जिनकी नाभि से कमल उत्पन्न हुआ और उसी से ब्रह्मा जी का जन्म हुआ।
  10. दामोदर: जिन्होंने बाल रूप में मां यशोदा से बंधकर भी अपने भक्तों को प्रेम का संदेश दिया।
  11. विष्णु: जो संपूर्ण ब्रह्मांड में व्याप्त होकर सबका पालन और संरक्षण करते हैं।
  12. त्रिविक्रम : जिन्होंने वामन अवतार में तीन पगों से तीनों लोकों को नापा और सब पर विजय प्राप्त की।
  13. अच्युत: जो कभी नष्ट नहीं होते और सदा अविनाशी स्वरूप में विद्यमान रहते हैं।
  14. श्रीनिवास: जिनमें माता लक्ष्मी का वास है और जो धन-समृद्धि के दाता हैं।
  15. केशव : जिनके सुंदर केश हैं और जो त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) के रूपों पर विजय पाने वाले हैं।