Latest Shawl Design for Men 2024: सर्दियां आ गई हैं और हमेशा की तरह शॉल ओढ़ने का समय आ गया है। पर इस बार महिलाओं से ज्यादा पुरुषों के शॉल ट्रेंड में है। पुरुष अब ऑफिस में ही नहीं बल्कि, कई पारंपरिक मौकों पर भी शॉल ओढ़कर जाते हैं। इनके डिजाइन लोगों का मन खुश कर देते हैं। साथ ही अब ये कई प्रकार के रंगों में भी आ रहे हैं जिन्हें आप कहीं भी पहनकर जा सकते हैं। ये शॉल सर्दियों में आपको गर्म रखने के साथ ट्रेंडी बनाते हैं। तो एक नजर डालते हैं Mens Shawls के इन डिजाइन पर।

ट्रेंड में हैं Mens Shawls के ये डिजाइन
लोई शॉल-Loi classic woven shawls
लोई जिसे लेई या लोंगी के नाम से भी जाना जाता है, एक पारंपरिक पुरुषों का शॉल जो म्यांमार, थाईलैंड, लाओस और भारत के कुछ हिस्सों सहित कई दक्षिण पूर्व एशियाई और दक्षिण एशियाई देशों में पहना जाता है। ये कपड़े का लंबा, आयताकार टुकड़ा होता है। आमतौर पर कपास, रेशम या ऊन से बनाया जाता है। ये शरीर के चारों ओर लपेटा जाता है। आप इसे पारंपरिक, कैज़ुअल लोई और औपचारिक लुक के लिए भी ट्राई कर सकते हैं।

इकत शॉस-Ikat Shawl
“इकत” शब्द का अर्थ है बांधना। इकत वास्तव में रंगाई की एक तकनीक है जो ऊनी धागों पर करके एक बेतरीन शॉल तैयार की जाती है। कारीगर एक शॉल बुनने के धागों की सुंदर-सुंदर रंगाई करके बुनाई करते हैं। इकत शॉल सामान्य शॉल से भिन्न होते हैं क्योंकि ये रंगीन होते हैं। इस तकनीक में धुंधली और नरम रेखाएं और पैटर्न बनते हैं, जो बेहद सुंदर लगते हैं। पुरुष इसे काले कुर्ते के साथ या पारंपरिक अवसरों पर ट्राई कर सकते हैं।

पश्मीना शॉल-Pure Pashmina Shawl for Men
शुद्ध पश्मीना शॉल लद्दाख और कश्मीर में चांगथांगी पशमीना बकरी के बालों से बनते हैं। लोग शुद्ध पश्मीना शॉल को इसकी कोमलता, हल्के वजन और अत्यधिक गर्माहट के लिए जानते हैं। दुर्लभ पश्मीना ऊन से बने एक पश्मीना शॉल को पूरा करने में कारीगरों को इस्तेमाल की गई कला या डिज़ाइन के आधार पर महीनों से लेकर वर्षों तक का समय लग जाता है। आप इसे कहीं भी और कभी भी पहन सकते हैं।

शादी के लिए कलमकारी शॉल-Kalamkari Shawl
कलमकारी शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, कलम और कारी जिसका अर्थ है शिल्प कौशल। कलमकारी कहानी कहने का एक पारंपरिक कला रूप है जिसका उपयोग भारतीय संस्कृति और विरासत जैसे रामायण, महाभारत आदि को चित्रित करने के लिए किया जाता है। पुष्प पैटर्न से लेकर पैस्ले तक विभिन्न प्रकार के डिजाइन अलग-अलग रंगों में देखे जा सकते हैं। शॉल की तरह की इन दिनों कान की बालियों की ये डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं तो जानते हैं Latest Bali Design 2024