Litti Chokha History: बिहार की बात हो और जिक्र लिट्टी-चोखा (Litti Chokha) का न आए, यह तो शोले के गब्बर सिंह वाला ‘नाइंसाफी’ हो जाएगा। वैसे बिहार में सिर्फ लिट्टी-चोखा ही नहीं बनता है। बिहार में सत्तू पराठा भी तो फेमस है। हालांकि, आज बात सिर्फ बिहार के व्यंजनों के सिर के ताज बने लिट्टी चोखा की होगी। इस लेख में हम आपको इसके इतिहास और इससे जुड़ी हर उन सवालों के बारे में बताएंगे, जो आप जानना चाहते हैं।

लिट्टी चोखा कहां का फेमस है?

लिट्टी चोखा अब सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है। लिट्टी चोखा देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी आसानी से मिल जाता है। राजधानी दिल्ली से लेकर अमेरिका और लंदन तक में आपको लिट्टी चोखा खाने को मिल जाएगा। हालांकि, लिट्टी चोखा खाते समय आपने भी क्या कभी सोचा है कि यह कहां से आया है और इसको किसने सबसे पहले बनाते हैं।

इन राज्यों में भी फेमस है लिट्टी चोखा

लिट्टी-चोखा बिहार ही नहीं, बल्कि आस-पास के इलाकों में भी फेमस है। इसको बिहार में तो खाया ही जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में भी इसको लोग खाते हैं। वहीं, बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड के भी कुछ हिस्सों में काफी लोकप्रिय है। वहीं, इसकी लोकप्रियता पड़ोसी देश नेपाल तक भी है। नेपाल के मधेश क्षेत्र में भी लिट्टी-चोखा को लोग खाते हैं।

लिट्टी चोखा की उत्पत्ति कहां से हुई?

लिट्टी चोखा खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही इसक पीछे का इतिहास दिलचस्प है। लिट्टी चोखा की उत्पत्ति मगध साम्राज्य है मानी जाती है। यह प्राचीन व्यंजन आज मगध साम्राज्य के रसोईघरों से निगलकर आज दुनिया भर में खाने के मेजों तक पहुंच गया है। मालूम हो कि मगध की राजधानी पाटलिपुत्र थी, जिसको आप पटना के नाम से भी जाना जाता है। प्राचीन समय में लिट्टी को सैनिकों, यात्रियों और मजदूरों के लिए परोसा जाता था। इसको खास तरीके से बनाया जाता था, जिससे यह जल्दी खराब नहीं होता था। लड़ाई में जाने वाले सैनिकों का यह पसंदीदा भोजन होता था।

गोबर के उपलों होता था तैयार

लिट्टी चोखा को पुराने समय में गोबर के उपलों पर पकाकर तैयार किया जाता था। हालांकि, शहर में तो ऐसे कम ही जगहों पर इस तरह बनाया जाता है। हालांकि, गांव में आज भी लिट्टी चोखा को गोबर के उपलों पर ही तैयार किया जाता है, जो खाने में सोंधापन स्वाद देता है। समय बीतने के साथ-साथ इसको एक पार्टनर के रूप में चोखा मिल गया। आज के समय लोग लिट्टी चोखा के साथ बैंगन, टमाटर और आलू को आग में पकाकर इससे चोखा बनाते हैं और इसको खाते हैं। हालांकि, पहले के समय में किसी भी सब्जी को पकाकर इसके साथ लोग खा लेते थे।
 
लिट्टी वाला चोखा कैसे बनता है? आप यहां क्लिक कर रेसिपी नोट कर सकते हैं।