Latest Bridal Lehenga Designs 2023: दिसंबर के महीने में जहां फेस्टिवल की रौनक और नए साल के जश्न का माहौल रहता है वहीं इस महीने में शदियों की रौनक भी बेहद रहती है। वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन में दुल्हा दुल्हन ने जम कर शादी की तैयारियां करना शुरु कर दी हैं। शादी की तैयारियों में सबसे ज्यादा लड़कियां मसरूफ होती हैं। शादी की तैयारियों में शादी का जोड़ा सबसे अहम होता है। हर लड़की अपनी शादी में अप्सरा दिखना चाहती है। वो शादी का जोड़ा ऐसा पहनना चाहती है जो सबसे अलग और सबसे खूबसूरत हो। शादी के लहंगे की बात करें तो लड़कियां वेडिंग लहंगे को लेकर बेहद कंफ्यूज रहती हैं। तरह-तरह के डिजाइनर लहंगे उन्हें आकर्षित करते हैं लेकिन उनके बजट और पसंद पर खरे नहीं उतरते।
आप भी अगर वेडिंग लहंगा खरीदना चाहती हैं और कंफ्यूज है कि किस तरह का लहंगा पहने तो हम आपको कुछ फैमस डिजाइनर के लहंगे दिखाते हैं जिन्हें देखकर आप मार्किट से अपनी पसंद के मुताबिक वेडिंग लहंगा खरीद सकती हैं। आप इन डिजाइनर लहंगों को देखकर अपनी पसंद के कलर, पैटर्न और डिजाइन का लहंगा तैयार करा सकती हैं।
कुछ फैमस डिजाइनर्स ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वेडिंग लहंगा के डिजाइन शेयर किए हैं जो आपको बेहद पसंद आएंगे। आप इन डिजाइन और कलर्स को ध्यान में रखते हुए अपनी पसंद का लहंगा खरीद सकती हैं। आप चांदनी चौक से अपनी पसंद का लहंग दिखाकर बिल्कुल हुबाहू लहंगा तैयार भी करा सकती हैं। इस वेडिंग सीजन आप भी फेमस फैशन डिजाइनर की ब्राइडल कलेक्शन को कॉपी करके अपना वेडिंग लहंगा तैयार कर सकती है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से डिजाइनर्स के लहंगे देखकर आप अपने ब्राइडल लुक लहंगे को डिजाइन कर सकती हैं।
नूर ब्राइडल लहंगा से आप रोयल ब्राइड लहंगा खरीद सकती हैं। इनके पास ब्राइडल लहंगों की भरमार है। कलर और डिजाइन भी आपको जरूर भाएंगे। नूर ब्राइडल लहंगा से आप ऑनलाइन अपनी पसंद का लहंगा भी खरीद सकती हैं। किनारी बाजार,परांठे वाली गली चांदगी चौक में जाकर आप इस डिजाइनर से अपनी पसंद का लहंगा तैयार करा सकती है।
तरुण तहिलियानी के डिजाइनर्स लहंगे को देखकर भी आप अपने बजट में अपनी पसंद का लहंगा डिजाइन करा सकती हैं। डिजाइनर तरुण तहिलियानी की ब्राइडल कलेक्शन में हैंड एम्ब्रॉयडरी के साथ ही गोटा एम्ब्रॉयडरी, स्वारोस्की क्रिस्टल वर्क, 3डी फ्लावर वर्क और आरी जारदोजी वर्क पर जोर दिया गया है।