Lavender colour Saree: लैवेंडर कलर की साड़ी आजकल काफी ट्रेंड में है। दरअसल, लैवेंडर एक नरम, हल्का बैंगनी रंग है जो शांति और ठंडक देने वाला कलर लगता है। लैवेंडर रंग की साड़ी को आजकल महिलाएं तरह-तरह के कपड़ों में खरीदकर पहन रही हैं। खास बात ये है कि इसे आप ऑफिस में, पार्टी में या पूजा में भी पहनकर जा सकती हैं। ये रंग बेहद खूबसूरत लगता है और सब पर बहुत फबता है। तो आइए सबसे पहले जानते हैं किन कपड़ों में आप इस साड़ी को ट्राई कर सकती हैं।

लैवेंडर कलर की साड़ी के प्रकार-Types of Lavender colour Saree

लैवेंडर कलर सिल्क साड़ी

लैवेंडर कलर की सिल्क साड़ी में आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। आप इसे पार्टी के लिए भी ट्राई कर सकती हैं तो आप इसे किसी पूजा के दौरान भी पहनकर जा सकती हैं। ये साड़ी काफी खूबसूरत लगती है।

लैवेंडर कलर ऑर्गेंजा साड़ी

लैवेंडर कलर की आप ऑर्गेंजा साड़ी पहन सकती हैं। ये आप पर बेहद खूबसूरत नजर आएगी। ऑर्गेंजा कपड़े में ये साड़ी काफी ग्लैमरस नजर आती है। आप इसमें अलग-अलग डिजाइन और फिर कढ़ाई ये साड़ी पहन सकती हैं।

लैवेंडर कलर सैटिन साड़ी

लैवेंडर कलर सैटिन साड़ी बेहद खूबसूरत लगती है। इसमें तो हर लड़की अट्रैक्टिव और ग्लैमरस नजर आ सकती है। आप इस साड़ी को पहनकर किसी भी पार्टी में जा सकती हैं।

इसके साथ आप एक क्रीम या हल्के गुलाबी जैसे कंट्रास्ट ब्लाउज का चयन करें। आप इसे हल्के पैटर्न वाला ब्लाउज में भी ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ आप सोने या चांदी के गहने, हल्के नेकलेस या झुमके पहन सकती हैं। कुछ नहीं तो आप नाजुक चेन या चूड़ियों को भी इसके साथ पहन सकती हैं।

लैवेंडर कलर की साड़ी शादी, पार्टी या त्योहारों जैसे औपचारिक कार्यक्रमों के लिए एकदम सही है। यह सालगिरह या रोमांटिक डिनर जैसे विशेष अवसरों के लिए भी परफेक्ट है। इसलिए इसे एक बार जरूर ट्राई करें।