Latest Mehndi Design for Bride Full Hand: शादी का दिन हर दुल्हन के लिए काफी खास होता है। वैसे तो शादी से पहले और शादी के दिन कई तरह की रस्में होती हैं। हालांकि, इन सभी रस्मों में मेहंदी की रस्म काफी खास और भावनात्मक होती है।
हर दुल्हन की चाहत होती है कि उसके हाथों पर लगने वाला मेहंदी का डिजाइन सिर्फ खूबसूरत ही न हो, बल्कि लेटेस्ट और ट्रेंडी भी हो। ऐसे में यदि आपकी भी शादी होने वाली है और आप कुछ बेहतरीन मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन सिंपल, लेटेस्ट और ट्रेंडी फुल हैंड ब्राइडल मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने हाथों पर रचा सकती हैं। ये मेहंदी इस साल की बेस्ट चॉइस मेहंदी डिजाइन भी हैं।

आप अपनी शादी में इस मेहंदी डिजाइन को आप आसानी से अपने हाथों पर रचा सकती हैं। फुल हैंड ब्राइडल मेहंदी डिजाइन देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है। इसमें छोटे-छोटे झरोखे और फूल-पत्तियां बनाई गई हैं, जो इसे एक क्लासिक लुक दे रही हैं।

आप अपनी हाथों पर इस तरह की खूबसूरत मेहंदी डिजाइन को भी लगा सकती हैं। इसमें फूल और कई तरह के पैटर्न बनाए गए हैं।

हथेलियों पर आप इस फूल वाले मेहंदी डिजाइन को भी आसानी से बना सकती हैं। यह फुल हैंड मेहंदी डिजाइन देखने में भी काफी यूनिक लग रहा है।

आप हथेलियों के बीचो-बीच इस फूल वाले इस फुल हैंड मेहंदी डिजाइन को भी अपने हाथों पर रचा सकती हैं।

कमल के फूल वाला यह मंहेदी डिजाइन काफी यूनिक दिखाई दे रहा है, जिसको आप आसानी से अपने हाथों पर लगा सकती हैं।

